Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

अचानक समुद्र के ऊपर तैरने लगा घर, पलक झपकते ही ऐसे उजड़ गई पूरी बस्ती, देखें वायरल वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘लैडस्लाइडिंग’ (Landsliding) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से देखते ही देखते पूरी एक बस्ती समुद्र (Sea) के ऊपर तैरने लगती है. जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यह नॉर्वे के अल्टा के निवासी जॉन एगिल बक्काबी ने रिकॉर्ड किया है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई जमीन के बड़े से टूकड़े को समुद्र की तरफ धकेल रहा है. आपको बता दें कि यह वीडियो नॉर्वे के अल्टा का है.इस वीडियो को ट्विटर यूजर जान फ्रेड्रिक द्राब्लोस ने शेयर किया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अभी भी नॉर्वे के अल्टा में लैंडस्लाइड की वजह से कई घर समुद्र की तरफ खींचते चले जा रहे हैं.’ ट्विटर पर शेयर होते ही यह वीडियो वायरल हो गया.


ज्यादा से ज्यादा लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं,जिसका नतीजा यह है कि शेयर होने के कुछ घंटे के अंदर ही इस वीडियो को 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं लोगों ने कमेट सेक्शन में ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह बेहद डरावना वीडियो है.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा ‘साल 2020 बेहद खराब साल है.’

Related posts

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें वार्षिक उर्स पर पेश की चादर

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक के रैंक के लिए मानद पदोन्नति योजना को मिली मंजूरी।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव हेतु वरिष्ठ नेता को जोनल लोकसभा और अन्य पर्यवेक्षकों प्रतिनियुक्त किया है-पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!