Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय

बाथरूम में हुई ऐसी ‘गैस लीक’, 2 बहनों की चली गई जान, जांच के आदेश

17 और 24 साल की दो बहनों की मौत कथित तौर से बाथरूम में खतरनाक गैस लीक की वजह से हो गई. ये मामला पाकिस्तान के पंजाब के दौलत नगर का है. दोनों बहनें ब्रितानी नागरिक हैं और अपने दादा की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान आई थीं. ऐसा कहा जा रहा है कि बाथरूम में गीजर से गैस लीक होने से मारिया (24) और नादिया रहमान (17) की मौत हुई. दोनों घर के फर्श पर गिरी मिली थीं. 12 जनवरी को हुई मौत की खबर इंटरनेशनल मीडिया में अब सामने आई हैं. पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई हैं.



वहीं,पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि पैरेंट्स ने बेटियों की मौत को दुर्घटना मान लिया है और कानूनी कार्रवाई पर विचार नहीं कर रहे हैं. पाकिस्तान में मौजूद लड़कियों के रिश्तेदार कई दिन बाद भी घटना को लेकर बात करने से पीछे हटते दिखे. इसके बाद कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर आने लगीं. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों का मानना है कि मारिया और नादिया की ऑनर किलिंग हुई है. लेकिन बहनों की सौतेली मां ने ऐसे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्हें पता है कि बहनों की मौत गैस लीक से हुई है.वहीं, ब्रिटेन के शेफिल्ड में रहने वाले एक पड़ोसी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि मारिया और नादिया की मौत हो गई. लेकिन ये साफ नहीं है कि उनकी मौत कैसे हुई.

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत के लोकतंत्र को खत्म करने के लिए भाजपा और फेसबुक के बीच अपवित्र सांठगांठ- कांग्रेस

Ajit Sinha

आगाज: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व सीएम मनोहर लाल करेंगे 35वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन- अरविंद सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!