Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुदान: नए बाग लगाने पर 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक प्रति एकड़ तक का प्रावधान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा सरकार किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए नए प्रावधान कर रही है। इसके लिए किसानों को बागवानी, फलों, सब्जियों फूलों और मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्यान विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी खेती में फलों के नए बाग लगाना, सब्जियों की खेती एकीकृत मॉडल के साथ करना, फलों की खेती, मसालों की खेती तथा खुशबूदार पौधों की खेती करना जैसे मद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन फसलों की खेती के लिए किसानों को अनुदान के रूप में नए बाग लगाने पर 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक प्रति एकड़ ,सब्जियों की खेती पर एकीकृत मॉडल के तहत 15,000 रुपये प्रति एकड़,अनुसूचित वर्ग के लिए 25,500 रुपये प्रति एकड़, मसालों की खेती पर 15,000  रुपये से 30,000 रुपये प्रति एकड़, फूलों की खेती पर 8,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति एकड़ तथा खुशबूदार पौधों की खेती पर 8,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। अनुदान का भुगतान सीधे किसान के खाते में किया जाएगा।

अनुदान सहायता सीमा अधिकतम 5 एकड़ तक ही दी जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने,आवेदन प्रक्रिया व अनुदान क्षेत्र सीमा के लिए किसान मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, होर्टनेट पोर्टल ( hortnet.hortharyana.gov.in ) पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लाभ प्राप्त करने वाले किसान के पास अपना आवेदन और व्यक्तिगत विवरण, परिवार पहचान पत्र, आवेदक के बैंक खाते का पूर्ण विवरण तथा जहां आवश्यक हो तो अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। 

Related posts

राष्ट्रीय गान के साथ हुआ 36 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का समापन,राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रहे मौजूद।

Ajit Sinha

हरियाणा में न मंड़ी बंद होंगी और न ही एमएसपी खत्म होगा : दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे पाई बीजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x