Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

₹20 हजार रिश्वत लेते पानीपत में सुभाष पटवारी और निजी व्यक्ति गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पानीपत: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB), पानीपत यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए सुभाष , हलका पटवारी और एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष, हलका पटवारी बाबरपुर, तहसील बापौली, जिला पानीपत तथा उस्मान, निजी व्यक्ति, निवासी अधमी, जिला पानीपत के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना SV&ACB, करनाल में FIR संख्या 22, दिनांक 25.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी कि उसके रिश्तेदार की गांव गंजबार, जिला पानीपत स्थित 100 वर्ग गज कृषि भूमि के इंतकाल (म्यूटेशन) दर्ज करने के एवज में पटवारी सुभाष ने पहले ₹35,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर रिश्वत की रकम₹20,000 तय हुई। शिकायत के आधार पर SV&ACB की टीम ने जाल बिछाया। पटवारी सुभाष और निजी व्यक्ति उस्मान को ₹20,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए टोल प्लाजा के पास, HSVP सेक्टर-18, पानीपत कार्यालय के नजदीक रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो विटनेस भी मौजूद रहे। यह ट्रैप SV&ACB यूनिट पानीपत के नेतृत्व में लगाया गया।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 38,000 रुपये की रिश्वत लेते पलवल के मेडिकल ऑफिसर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

बीजेपी विधायक संजय सिंह के मोबाइल फोन के व्हाट्सप्प पर कुख्यात गैंगेस्टर के नाम से आया धमकी भरा मैसेज -केस

Ajit Sinha

एसजीएसटी महिला असिस्टेंट कमिश्नर को जीएसटी इंस्पेक्टर ने दी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी- अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x