Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ पंचकूला हरियाणा

₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-21, पंचकूला में तैनात उप निरीक्षक (SI) देशराज को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी कार को एक मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-21, पंचकूला में रोक कर रखा गया था। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बावजूद उप निरीक्षक देशराज कार छोड़ने के बदले ₹5,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था।शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और लिखित शिकायत के साथ रिश्वत मांगने संबंधी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। ब्यूरो द्वारा शिकायत एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग का सत्यापन किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध बनता पाया गया। इसके उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी उप निरीक्षक देशराज को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की जांच जारी है।

Related posts

एनआरआई बताकर मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 50 तलाकशुदा महिलाओं से शादी व वीजा का झांसा देकर ठगने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा गठबंधन सरकार कर रही है जनता के हितों की अनदेखी, अपना रही है तानाशाही तरीके:ओम प्रकाश चौटाला

Ajit Sinha

फ्लिपकार्ट स्टोर के आर्डर को लेकर हुई बहस में साथी कर्मचारी के साथ लड़ाई झगड़े करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x