Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी पलवल

विद्यार्थियों के सपने साकार, कुलपति ने अपने हाथों से वितरित किए नियुक्ति पत्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने 12 विद्यार्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनके सुखद भविष्य की कामना की। इन विद्यार्थियों की नियुक्ति एनटीके इंडिया हाइड्रोलिक और एडवर्ब टेक्नोलॉजी में हुई है। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि कौशल रोजगार का वरदान है। जिसके हाथ में हुनर है, उसे दुनिया के किसी भी कोने में रोजगार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कई प्रोग्राम में प्लेसमेंट सौ प्रतिशत है। सभी प्रोग्राम की प्लेसमेंट को सौ प्रतिशत पर पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। अभी विश्वविद्यालय के 81 फीसदी विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल रहा है, जबकि बाकी के काफी विद्यार्थी एंटरप्रेन्योरशिप कर रहे हैं और कुछ ने निजी व्यवसाय शुरू कर लिए हैं।

कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय शीघ्र ही कई और भी रोजगारपरक प्रोग्राम शुरू करेगा। उन्होंने नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने का आह्वान किया। बीवॉक मेकाट्रॉनिक्स के विद्यार्थी अभिषेक, अमित, द्रविड़ बघेल, सोनू कुमार, मीनू, बीवॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग के विद्यार्थी मोहित और विनय सोनक को एनटीके इंडिया हाइड्रोलिक ने और बीवॉक मेकाट्रॉनिक्स के विद्यार्थी प्रियांशु, बीवॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग के विद्यार्थी अजय, अफसर और बीवॉक रोबोटिक्स ऑटोमेशन के विद्यार्थी विनोद तथा रितिका गोयल को एडवर्ब टेक्नोलॉजीज ने चयनित किया है।चयनित विद्यार्थियों ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रति आभार ज्ञापित किया। नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने बधाई दी और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इसके लिए स्किल फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, डिप्टी प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया और कॉरपोरेट रिलेशंस एंड इंगेजमेंट की उप निदेशक डॉ. वैशाली माहेश्वरी को बधाई दी। 

Related posts

फरीदाबाद; जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम प्रारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए साल के स्वागत के लिए मानव रचना में महामृत्युंजय यज्ञ का शुभारंभ

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने जिला नूंह में 68 राजकीय प्राइमरी स्कूल को राजकीय मिडिल स्कूल के स्तर पर अपग्रेड करने का लिया फैसला। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x