Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद हरियाणा

एसटीएफ ने दर्जनों हत्या सहित जघन्य अपराध करने वाला 7.50 लाख रूपए का इनामी कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बहुत बडी कामयाबी हासिल करते हुए वर्ष-2016 से फरार चल रहे 7 लाख 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर सूबे गुर्जर को एयर पोर्ट, दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सहित कई राज्यों की पुलिस को सूबे गुर्जर की तैलाश थी।गुरुग्राम जिले में बड़गुज्जर निवासी गैंगस्टर जो हरियाणा और पड़ोसी राज्यों की पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। वर्ष 2004-05 से अपराधिक गतिविधियों में कुख्यात अपराधी रहा है। यह मुख्य रुप से कौशल गैंग के साथ मिलकर अपराधो को अंजाम देता था तथा कौशल के पकड़े जाने के बाद यह गैंग की कमान सम्भाल रहा था।
 
प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार सूबे गुर्जर पर दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में  हत्या के 11 मामले, हत्या के प्रयास के 12 मामले, दर्जनों मुकदमें फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य जघन्य धाराओं के दर्जनों केस दर्ज हैं। जिनमे से 2 मुकदमें  में अदालत से सजायता है तथा अन्य कई मामलों में उद्घोषित अपराधी/भगोड़ा घोषित है। साथ ही करीब 20 अन्य मामलों में गिरफ्तारी बकाया है।
पकड़े गए गैंगस्टर ने आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए लोकल स्तर पर गुर्गे तैयार कर रखे है, जिनका वह अन्य राज्यों व देशों से नेतृत्व करता था। दिल्ली एनसीआर से बाहर रह कर गुर्गों के माध्यम से ही वह फिरौती मांगने, फिरौती से प्राप्त होने वाली रकम हासिल करने व पैसे लेकर मर्डर करवाने (कॉन्ट्रैक्ट किलिं्लग) जैसे काम करता था। फिरौती नही देने वालों की हत्या व हत्या का प्रयास करवाता था, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापारियों/कारोबारियों में दहशत फैला कर ज्यादा से ज्यादा पैसे वसूलना व आमजन में डर का माहौल पैदा करना था। स्पेशल टास्क फोर्स, हरियाणा द्वारा इनामी गैंगस्टर सुबे गुर्जर को अदालत से 7 दिन का पुलिस रिमांड पर प्राप्त करके अलग-अलग राज्यों में सुबे गुज्जर के ठिकानों व मददगारों की तलाश व अपराध में प्रयोग किए गए हथियारों व अन्य साजो सामान को बरामद करने की कार्रवाई  अमल में लाई जा रही है।

Related posts

सिविल डिफेंस गुरुग्राम ने आज दादरी तोए में गुरुग्राम – झज्जर मार्ग पर लगाए 125 फलदार पौधे

Ajit Sinha

चंडीगढ ब्रेकिंग: डॉ. अमित अग्रवाल ने यूआईईटी के दो छात्रों का स्मार्ट सोलर हब किया लांच।

Ajit Sinha

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास को एएसआई ने मारी गोली, गोली सीने में लगी,अस्पताल ले जाया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x