Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एसपीओ गुरबेज सिंह, नारकोटिक्स स्टाफ 30,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार को एस.पी.ओ. गुरबेज सिंह, नारकोटिक्स स्टाफ, सिरसा को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों सुरखाब चौक, सिरसा से गिरफ्तार किया। इस संबंध में धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि 25 दिसंबर- 2025 को वह ढाणी सतनाम सिंह से अपने गांव लौट रहा था।

रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल पर एक अंजान व्यक्ति बैठ गया। घग्गर नदी के पुल पर पहुंचने पर एस.पी.ओ. गुरबेज सिंह ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान शिकायतकर्ता की जेब से सिल्वर रोल (पन्नी) और लाइटर मिला।

शिकायतकर्ता के अनुसार, एस.पी.ओ. ने उन्हें नशे के मामले में फंसाने की धमकी देकर 50-50 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता पहले ही आरोपित  को 37,000 रुपये दे चुका था।बाद में शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो ने एक ट्रैप लगाया और शेष 30,000 रुपये लेते समय आरोपित को गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शी ढंग से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।मामले की आगे की जांच  की जा रही है।

Related posts

सहेली के मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा :आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘‘एट होम‘‘ का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x