Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने यमुना एक्सप्रेस वे खराब खड़े डंपर को मारी टक्कर, हादसे में घायल डीसीएम का चालक की मौत।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है, एक बार फिर खराब खडे डम्पर में तेज रफ्तार से आ रहे डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें डीसीएम का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जेवर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अज्ञात डम्पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर पडे डीसीएम ट्रक और उसके पुर्जो को समेटती जेवर थाने की पुलिस, डीसीएम ट्रक की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टक्कर कितनी जोरदार रही होगी. दुर्घटना के बाद से परखच्चे उड़ गए.एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया यह हादसा थाना जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 32 किलोमीटर के पास उस समय हुआ जब तेज गति से आ रहा डीसीएम ट्रक यमुना एक्सप्रेस वे पर साइड में खराब पड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी.डीसीएम चालक उमा दत्त मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि खराब पड़े डंपर का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जेवर थाने की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल डीसीएम चालक उमा दत्त मिश्रा जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना में उमाकांत के परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो फरार  

Ajit Sinha

अवैध रूप से बनाई गई निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चली एक साथ 10 से अधिक बुलडोजर,32 से अधिक निर्माण तोड़े गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लूटेरा गिरफ्तार- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x