Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

अवैध रूप से बनाई गई निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चली एक साथ 10 से अधिक बुलडोजर,32 से अधिक निर्माण तोड़े गए -वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई कर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया है. यमुना अथॉरिटी के सीईओ के निर्देश पर की गई कार्रवाई में प्राधिकरण के बुल्डोजर गांव साबोता,  मुस्तफाबाद, किशोरपुर और रामनेर परगना में अतिक्रमण को ध्वस्त किया है। कार्रवाई के दौरान ओएसडी लैंड और एसडीएम जेवर एयरपोर्ट, एसडीएम यीडा और भारी संख्या पुलिस बल मौके पर मौजूद था. प्राधिकरण के बुल्डोजर गांव साबोता, मुस्तफाबाद, किशोरपुर और रामनेर परगना में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करते हुए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है. ये अतिक्रमण को ह्टाने की कार्रवाई यमुना अथॉरिटी के ओ.एस.डी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व की गई जिसमे एसडीएम जेवर एयरपोर्ट, एसडीएम यीडा और भारी संख्या पुलिस बल मौके पर मौजूद था.
 
यमुना अथॉरिटी के ओ.एस.डी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव किशोरपुर के खसरा संख्या 465 (भाग 01) क्षेत्रफल 0.8470 हे0, खसरा संख्या 465 (भाग 02) क्षेत्रफल 0.8470 हे0,  खसरा संख्या 466 क्षेत्रफल 0.2880 हे0, खसरा संख्या 467 रकबा 0.6580 हे0 ग्राम साबौता के खसरा संख्या 155 क्षेत्रफल 2.0440 हे0 पर भू स्वामी द्वारा बिना पूर्व अनुमति के अवैध निर्माण कार्य किए  जा रहे है जो उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास अधि. 1976 का उल्लंघन है। इस सम्बन्ध में पहले अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। अवैध निर्माण कार्य कर रहे भू स्वामियों को नोटिस दिया गया जब भू स्वामियों ने अवैध निर्माण कार्य रोका तब निर्माणा धीन बहुमंजिला मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई  की गई .एयरपोर्ट के तीसरे फेज में 14 गांवों को नोटिफाई किया गया है। टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिफाई क्षेत्र में किसी भी तरह का नया निर्माण प्रतिबंधित है। जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्माण सामग्री जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पहले से बने अवैध निर्माणों को चिह्नित किया जा रहा है। इन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। सभी टीमें अलग-अलग स्तर पर कार्य कर रही हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध निर्माण को रोकना है।

Related posts

लड़की की शादी तय होने से नाराज लड़के ने लड़की की सरेराह गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारी, गंभीर।

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज 4 विधेयक पारित किए गए, दो अन्य विधेयक पेश भी किए गए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रिंस चड्ढा को सुने, हरियाणा पुलिस के डायल 112 पर उठे सवाल, दूरी होने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची देरी से-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x