
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए । उक्त निर्देश नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने जिला के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधकों एवं चौकी प्रभारी की जिला पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित पहली अपराध बैठक के दौरान दिए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग में मौजूद सभी थाना प्रभारियों एवं प्रभारी चौकी से रूबरू होकर विस्तार से चर्चा की और मीटिंग एजेंडा के प्रत्येक बिंदु पर अमल करने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें ।

पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग के दौरान फील्ड अधिकारियों को लोगों के प्रति अधिक संवेदनशील होने, उन्हें धैर्यपूर्वक सुनने और जनसंवाद व समाधान शिविर सहित सभी शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से ले और तुरंत कार्रवाई करें तथा उन्हे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने का प्रयास करें तथा सेफ सिटी अभियान तहत महिलाओं को जागरूक करे। चोरी वारदातों पर अंकुश लगाते हुए चोर गैंग पर शिकंजा कसा जाए।उन्होंने कहा कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धर-पकड़ तेज की जाए तथा अदालतों में चल रहे विभिन्न मुकदमों की बेहतर ढंग से पैरवी की जाए ताकि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में सजा से बच न पाए जिससे कनविक्शन रेट में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी न्याय हित में कार्य करते हुए अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें।

अपराध मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं क्राइम यूनिट प्रभारियों से कहा की नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में और तेजी लाएं तथा विभिन्न प्रकार के नशा बेचने वालो की जन सहयोग से सुचना प्राप्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें तथा मादक पदार्थ तस्करी के मुख्य स्रोत तक शिकंजा कसें। आदतन के खिलाफ PIT NDPS के तहत कार्यवाही करें तथा अवैध कार्यों एवं अपराधों से अर्जित की गई संपत्ति की अटैच कार्रवाई करें।पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि समय-समय पर थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी । उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध के घटित होने पर तत्काल कार्रवाई करें ताकि कोई घटना बड़ा मुद्दा ना बन पाए। अपराध घटित होने के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर गस्त प्रणाली को दुरुस्त करे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध और अपराधियों खिलाफ शिकंजा कसने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पूरा करें। उन्होंने बैठक में बताया गया कि अपराधों की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी ज्यादा रखे व पुलिस गस्त व डायल -112 सेवा तथा सिलिंग प्लान को और ज्यादा व प्रभावी ढंग से कराना सुनिश्चित करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों विशेषतया बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फ़िल्म, ट्रिपल राइडिंग , ड्रिंकन ड्राइविंग एवं पटाखा छोड़ने वाहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चालान किए जाए लेकिन आमजन को कोई परेशानी ना आए इस और विशेष ध्यान रखा जाए। सभी थाना/चौकियों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी भ्रष्टाचार विरुद्ध जीरो टॉलरेंस पर नेक नियति,ईमानदारी से काम करें।इस अवसर पर अनिल कुमार डीएसपी क्राइम पलवल, मनोज वर्मा डीएसपी पलवल, सुरेश भड़ाना डीएसपी होडल, रतनदीप सिंह बाली डीएसपी हथीन एवं नरेंद्र खटाना डीएसपी पलवल सहित जिला के सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

