Athrav – Online News Portal
नोएडा

खाना बनाते समय फटा छोटा सिलेंडर, 6 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-44 स्थित चलेगा गांव में देर रात गैस का छोटा सिलेंडर फटने से 6 लोग झुलस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचेकोतवाली 39 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है,जबकि गंभीर रूप से घायल हुए 2 लोगों का इलाज दादा के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा है। छोटा गैस का सिलेंडर के फटने के कारण मकान की यह दशा हुई है, यह मकान छलेरा के गली नंबर-1 में स्थित है और उसके मकान मालिक अरुण सैनी है।  जिन्होंने यह कमरा किराए पर दिया हुआ है, 

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि देर रात जब यह लोग अपनी ड्यूटी से घर आने के बाद खाना बना रहे थे, उसी समय छोटे सिलेंडर में आग लग गई और आग को बुझाने की कोशिश करने के दौरान सिलेंडर फट गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, सिलेंडर में हुए विस्फोट की आवाज को सुन कर आसपास लोग वहां पहुंचे और आग पर काबू कर घायलों को बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलते ही कोतवाली 39 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और सिलेंडर फटने से घायल गणेश कुमार, कैपली, सलाम, इस्ते खान, नीरज सैनी और भीम सैनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर रूप से झुलसे नीरज सैनी और भीम सैनी को नजदीक के कैलाश अस्पताल में रेफर किया गया है। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हुई। हालांकि वाहन के वहां पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। किचन का सामान भी इस दौरान जल गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Related posts

जेपी ग्रीन सोसाइटी में लगाया गया करोना वैक्सीनेशन कैंप विवादों के घेरे में, जांच कमेटी ने कैंप को अवैध बताया, एफ़आईआर दर्ज  

Ajit Sinha

बैंक खाते में लिंक लोगों के मोबाइल नंबर की नई सिम इश्यू करा कर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट 

Ajit Sinha

बेकाबू निजी बस ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर में मसाला कारोबारी की मौत, दो लोग घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x