Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शर्मनाक : जबरन कराई गई शादी से नाराज पति ने पत्नी का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर  वायरल कर दिया, अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
परिवार वालों ने जब एक युवक की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती कर दी, तो उसने इसका बदला लेने के लिए अपनी पत्नी का अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया और उसके चरित्र पर भद्दी  टिप्पणियां की जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो युवक उसके साथ मारपीट की और उसके साथ प्राकृतिक संबंध बनाएं।  पत्नी अपने पति के इन हरकतों से इतना परेशान हो गई कि उसने ईकोटेक- 3 कोतवाली में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।  इसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है

यह तस्वीरें हरियाणा में रहने वाले रविंद्र राघव की है जिसकी शादी इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में  काम करने वाली युवती से हुई थी। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया आरोपी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई इस शादी से नाखुश था  और अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था। आरोपी अपनी पत्नी से इस कदर नाराज था कि उसने अपने मोबाइल फोन से फेसबुक एप पर फर्जी आईडी बनाकर अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दी और साथ में अश्लील मैसेज भी डाला। जब इस बात का पता उसकी पत्नी को लगा तो उसने इसका विरोध किया तब आरोपी ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई की और उसके साथ प्राकृतिक संबंध बनाएं और उसके रिश्तेदारों को फोन पर अश्लील भाषा में गाली गलौज की. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इससे अश्लील फोटो वायरल किए गए थे पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।  पत्नी के व्यान शीघ्र ही कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।

Related posts

एक मां की आवाज सुनों मुख्यमंत्री योगी जी, मेरी बेटी को बचा लो, वह और लड़कियों की तरह जिंदा रहना चाहती हैं, मदद करो

Ajit Sinha

पलवल: नवनियुक्त एसपी राजेश दुग्गल,IPS ने ली सलामी, संभाला पलवल जिले का कार्यभार

Ajit Sinha

हल्दीराम कंपनी पर वायरस अटैक, डाटा डिलीट, डाटा रिट्रीट करने के लिए साइबर क्रिमिनल ने मांगी साढे़ 7 लाख की फिरौती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x