Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

धारा 370 हुई खत्म तो गुस्साए पाक खिलाड़ी अफरीदी, गौतम गंभीर बोले- POK का भी हल निकालेंगे बेटा

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने पूर्व पाकिस्तानी ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी को मुंह तोड़ जवाब दिया है. जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के बाद शाहिद अफरीदी ने संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करने को कहा था. जिसके बाद गौतम गंभीर ने उनके ट्वीट का जवाब दिया है. अफरीदी के ट्वीट के बाद गंभीर ने उनको पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की याद दिलाई और उसका भी हल निकालने की बात की है. उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. शाहिद अफरीदी ने पहले ट्वीट करते हुए लिखा- ‘कश्मीर वासियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए. आजादी का अधिकार हम सभी को है.

संयुक्त राष्ट्र की रचना क्यों की गई है और यह क्यों सो रहा है? कश्मीर में लगातार जो मानवता विरोधी अनुत्तेजित आक्रामता और अपराध हो रहे हैं, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए.अमेरिका के राष्ट्रपति को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए.जिसके तुरंत बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर पलटवार किया.गौतम गंभीर ने लिखा- शाहित अफरीदी बिल्कुल ठीक हैं. वहां पर अनुत्तेजित आक्रामकता है, वहां मानवता के खिलाफ अपराध हो रहे हैं. वह यह मामला सामने लाए, इसलिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए. बस वह इसमें एक बात लिखना भूल गए



वह यह है कि यह सब ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ में हो रहा है. चिंता मत कीजिए, हम इसका भी हल निकालेंगे बेटा.’गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यसभा में जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने की घोषणा की. अमित शाह ने कहा कि लद्दाख को जम्‍मू-कश्‍मीर से अलग कर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर भी विधानसभा वाला एक केंद्र शासित प्रदेश होगा.बता दें, जम्‍मू-कश्‍मीर का क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा डिविजन लद्दाख है. काफी समय से वहां के लोगों की मांग थी कि इसे अलग केंद्र शासित प्रदेश की मान्‍यता मिले. वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इसे जम्‍मू-कश्‍मीर से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है.

Related posts

भाजयुमो ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) कार्रवाई की मांग की

Ajit Sinha

हमने दिया भाजपा के सभी सवालों का जवाब, अब पीएम मोदी और जेपी नड्डा की बारी, तीन घोटालों पर दें जवाब- सिसोदिया

Ajit Sinha

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयर सिस्टम को किया तबाह, ड्रोन से हमले की कोशिश कर रहा था पाकिस्तान।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!