Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

भारत की बेटी सुषमा की अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़, BJP दफ्तर में जया प्रदा संग धक्का-मुक्की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुषमा स्वराज के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी.सुषमा स्वराज के पार्थ‍िव शरीर को BJP मुख्यालय में भी अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. इस दौरान पार्टी के कई नेता कार्यकर्ता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

बीजेपी दफ्तर में सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए जबरदस्त भीड़ थी. सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने वालों में जयाप्रदा, साक्षी महाराज, मनोहर लाल खट्टर, मनोज सिन्हा, महेश गिरी समेत तमाम दिग्गज नेता पहुंचे. हालांकि इस दौरान सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाने के लिए बीजेपी लीडर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा को काफी मशक्कत करनी पड़ी.दरअसल,बीजेपी की दिग्गज, सम्मानित नेता को आख‍िरी पर देखने के लिए उनके करीबियों में होड़ लगी थी.



इसी दौरान सुषमा अंतिम विदाई देने पहुंची जया प्रदा को भी भीड़ में थोड़ा परेशान होना पड़ा. जया जैसे ही हाथ बढ़ातीं, भीड़ से कोई न कोई टकरा जा रहा था. बीजेपी दफ्तर में मौजूद भीड़ इस बात का संकेत है कि सुषमा स्वराज पार्टी के बीच कितनी लोकप्रिय थीं. सुषमा स्वराज को तमाम विपक्षी नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. सोनिया गांधी ने राजीव शुक्ला के साथ सुषमा स्वराज के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.

Related posts

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची।

Ajit Sinha

अन्तर्राजीय डकैत गिरोह के दो डकैतों को पुलिस ने घर दबोचा , दो पिस्टल,9 जिंदा कारतूस,एक बटनदार चाकू बरामद।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़ :दीपक बाबरिया हरियाणा और दिल्ली के एआईसीसी प्रभारी बने।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!