Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

मेंटेनेंस गतिविधियों व बकाया वसूली पर सख्ती, अधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड विजिट के निर्देश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बिजली निगम में रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्यों तथा बकायेदार (डिफाल्टर) उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली को तेज करने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन विंग के सभी अधीक्षण अभियंता (एसई) मुख्य अभियंता (सीई) एवं निदेशक 7 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन फील्ड का दौरा सुनिश्चित करेंगे। इन दौरों के दौरान अधिकारी मेंटेनेंस कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा करेंगे तथा डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के विरुद्ध चल रही वसूली कार्रवाई की प्रगति का भी आकलन करेंगे।

निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन की संबंधित प्रगति रिपोर्ट कार्यकारी अभियंता, मॉनिटरिंग को प्रस्तुत की जाए। इन रिपोर्ट्स को संकलित कर माननीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

निगम प्रवक्ता के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्यों में तेजी लाना, राजस्व वसूली को सुदृढ़ करना तथा उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करना है।

Related posts

फरीदाबाद : बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 27 को होने वाली आम आदमी पार्टी की स्कूल-अस्पताल रैली नए कीर्तिमान स्थापित करेगी

Ajit Sinha

हरियाणा को 3450 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार-सीएम

Ajit Sinha

बुजुर्गों को 6000 पेंशन व 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी कांग्रेस- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x