Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा

मीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमति।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने कहा कि भारत चुनाव आयोग द्वारा असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनावों और विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के मद्देनज़र मीडियाकर्मियों के लिए चुनाव कवरेज संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये दिशा-निर्देश चुनाव नियम 1961 के प्रावधानों के अनुरूप हैं। राज्य के सूचना, जनसंपर्क विभाग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित मीडियाकर्मियों को अधिकृत प्राधिकार पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके लिए मीडिया हाउसों की विधिवत समीक्षा की जाएगी।  

ए.श्रीनिवास ने स्पष्ट किया कि जारी किए गए प्राधिकार पत्रों का किसी भी प्रकार का दुरुपयोग सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा। मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान कक्ष के भीतर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी तरह वर्जित होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा अपनाई गई बहुस्तरीय सत्यापन प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल सत्यापित और अधिकृत मीडियाकर्मियों को ही मतदान केंद्रों और मतगणना केंद्रों में प्रवेश दिया जाए। इससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने  कहा  कि मतदान दिवस की कवरेज के लिए अधिकृत मीडियाकर्मियों को आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में शामिल किया गया है। ऐसे मीडियाकर्मी डाक मतदान केंद्र (PVC) के माध्यम से डाक मतपत्र सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 

Related posts

नई दिल्ली: दो कुख्यात अन्तर्राज्यीय वाहन चोर मुठभेड़ के दौरान थाना कोटला मुबारकपुर की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

24 घंटे में रॉकी मित्तल ने तैयार किया 370 पर गाना पीएम मोदी -शाह को सैल्यूट, 370-35ए नेस्तनाबूत

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x