Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

कन्याकुमारी में बोले राहुल गांधी- मोदी सरकार द्वारा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का प्रयास देश-विरोधी कदम था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मोदी सरकार संसद में महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन करना चाहती थी और यह देश-विरोधी कदम था। इसीलिए विपक्ष ने इसका विरोध किया और संसद में इस विधेयक को पराजित कर दिया। कन्याकुमारी में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह महिलाओं के लिए एक बिल पास करना चाहते हैं। लेकिन उसके पीछे असली उद्देश्य भारत के चुनावी ढांचे को बदलने के लिए परिसीमन करना था। इससे सत्ता का संतुलन पूरी तरह बदल जाता और तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल समेत दक्षिण भारत के साथ-साथ छोटे और पूर्वोत्तर राज्यों का प्रतिनिधित्व कम हो जाता। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस देश के किसी भी हिस्से के प्रतिनिधित्व को कमजोर करने की कोशिश का विरोध करती रहेगी।

उन्होंने प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक समय तमिलनाडु की प्रगति में एआईएडीएमके ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी, लेकिन आज यह एक खोखला ढांचा मात्र बन चुकी है। भ्रष्टाचार के कारण पार्टी के नेतृत्व ने भाजपा के सामने सरेंडर कर दिया है। भारी भीड़ के बीच राहुल गांधी ने कहा कि एआईएडी एमके के माध्यम से भाजपा तमिलनाडु पर नियंत्रण स्थापित करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा-आरएसएस द्रविड़ विचारधारा से नफरत करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि बहादुर तमिल लोग कभी झुकेंगे नहीं और उन्हें चुनौती दे सकते हैं। इसीलिए वे अब एआईएडीएमके के माध्यम से एक नया रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा तमिलनाडु में कठपुतली मुख्यमंत्री और रिमोट से चलने वाली सरकार चाहती है। भाजपा प्रदेश को दिल्ली से चलाना चाहती है, जबकि कांग्रेस चाहती है कि तमिलनाडु का शासन यहां के स्थानीय लोग ही चलाएं।उन्होंने मणिपुर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने एक शांतिपूर्ण प्रदेश में आग लगा दी, जहां सैकड़ों लोग मारे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी संभव होता है, भाजपा प्रदेशों की सत्ता पर कब्जा कर उन्हें दिल्ली से संचालित करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान में लिखी बातों को नहीं मानती और प्रदेशों की शक्ति को कमजोर करना चाहती है।उन्होंने प्रदेश की डीएमके-कांग्रेस गठबंधन सरकार की तारीफ की। साथ ही गठबंधन की गारंटियां भी गिनाईं और जनता से कांग्रेस-डीएमके के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की।

Related posts

एयरफोर्स में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है-राजनाथ सिंह

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज 23 किलोग्राम हेरोइन के साथ 5 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, कीमत 90 करोड़ रूपए हैं।

Ajit Sinha

ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने रानीबाग में देश का पहला पॉवर ग्रिड से जुड़ा यूटिलिटी स्केल स्टोरेज सिस्टम का उद्घाटन किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x