
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत: एसएमडीए डीटीपी नीलम शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा गांव भिगान की राजस्व संपदा में गन्नौर के चारों तरफ स्थित अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र 1ए तथा 1बी में निर्माणाधीन अवैध औद्योगिक इकाई को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में पनप रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे निर्माणों को प्रारंभिक स्तर पर ही हटाया जा रहा है।

यह कार्रवाई सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई। इस दौरान डीटीपी, इंफोर्समेंट स्टाफ, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध औद्योगिक इकाई पर तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।डीटीपी नीलम शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नियंत्रित क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को रोका जा सके।

डीटीपी ने की आमजन से अपील
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें और किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें। बिना अनुमति किए गए निर्माण को किसी भी समय नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत हटाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय, चौथा तल, कराधान विभाग, सेक्टर-12, सोनीपत से संपर्क किया जा सकता है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

