Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

टीचर के साथ दुष्कर्म करने वाला स्कूल का संचालक मोहित नागर गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने स्कूल की टीचर के साथ दुष्कर्म करने वाले स्कूल के संचालक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया था, कि आरोपी ने फरवरी माह में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन उत्पीड़न करता रहा था।

पुलिस के गिरफ्त में खडा आरोपी मोहित नागर इमलिया गांव का रहने वाला है.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सिग्मा 3 में  एक प्राइवेट स्कूल है. जिसका संचालक मोहित नागर है। इसी स्कूल में पीड़िता बच्चों को पढ़ाती थी. पीड़िता ने बीटा 2 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहित ने फरवरी माह स्कूल के काम के बहाने से उसे बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया और इस घटना का उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करता रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मोहित नागर को मंगलम एचपी पेट्रोल पंप चुहडपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Related posts

बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग लिफ्ट में फंसे : अलार्म नहीं बजा, दरवाजा पीटा,घटना सीसीटीवी में कैद

Ajit Sinha

एक ट्रक से 16 लाख रुपए के नशीला पदार्थ सहित तीन लोगों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली की केंद्रीय कारागारों की स्थिति, चुनौतियों और उसके समाधान पर की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x