Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

ऐसे पुलिस को सलूट: पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की मौत, अंतिम संस्कार में मदद की,कंधे देकर श्मशान घाट ले गए और अंतिम संस्कार किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के जैतपुर थाना पुलिस ने आज एक बुजुर्ग महिला की कंधा देकर श्मशान घाट ले गए और उनकी अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने इससे जुडी सामग्री को भी जुटाने में मिलकर परिवार के सदस्यों की मदद की। पुलिस की इस सराहनीय कार्य की चर्चा हो इस वक़्त बड़ी तेजी से हो रही हैं। सरकारी नौकरी में हर एक इंसान को कई प्रकार के इस कोरोना महामारी के दौरान रोल अदा करने पड़ रहे हैं।लॉकडाउन ने आज के इंसान को बहुत कुछ सीखा दिया हैं। अब लोग ही बहुत कुछ बदले बदले से नजर आएंगें। 

पुलिस के मुताबिक आज जसपाल निवासी धर्मशाला रोड, मीठा पुर एक्सटेंशन , लखपत कालोनी दिल्ली आज दिल्ली के जैतपुर थाने में आया और कहने लगा कि उसके घर में एक बेटा ज्योति अवाना ,विकलांग, उम्र 26  हैं उसकी पत्नी  सुधा कश्यप, उम्र 62 हैं। रात के समय उसकी पत्नी सोई थी और आज सुबह उसकी मौत हो गई। उसके कंधे देने वाला उसके पास उस के अलावा कोई नहीं हैं और उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे तक नहीं हैं। और यहां पर उसका कोई रिश्तेदार तक नहीं हैं।

इसके बाद थाने के एसएचओ ने जसपाल को मदद का भरोसा दिया और मानवता निभाते हुए अंतिम संस्कार का पूरा इंतजाम किया और सहयोगियों को कंधा देकर श्मशान में ले गए जहां पर अंतिम संस्कार किया हैं। पुलिस की इस सराहनीय की कार्य की चारों तरफ चर्चा हो रहीं हैं। जिन पुलिस कर्मियों ने सहायता और अंतिम संस्कार करवाए उनके नाम आईएसपी आनंद स्वरूप, एसएचओ, जैतपुर को कॉन्स्टेबल राहुल, कॉस्टेबल  रविकांत, कॉस्टेबल  परवीन, कॉस्टेबल  सुनील और कॉस्टेबल धरमिंदर हैं। 

Related posts

अमेरिका लगातार भारतीयों को बंधक बनाकर अपमानजनक तरीके से वापस भेज रहा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी खामोश हैं-श्रीनेत

Ajit Sinha

नए पुलिस कमिश्‍नर एसएन श्रीवास्तव ने कार्यभार संभालते ही दिखाए तेवर, कहा- दंगा फैलाने वालों पर चलेगा मर्डर का केस

Ajit Sinha

थाना कोतवाली अपहरण मामले में वांछित दो उद्घोषित अपराधी सगे भाई 24 सालों बाद पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!