Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सेल्समैन का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार, दो आरोपित फरार, पुलिस तलाश में जुटी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हैबतपुर गांव में सेल्समैन की हत्या के मामले में थाना बिसरख पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल बदमाश के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट पैशन प्रो मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश अतुल पुत्र विनोद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एडिशनल डीसीपी हृदयेश कठेरिया ने बताया कि शनिवार की रात तीन युवकों ने शराब नहीं देने पर सेल्समैन हरिओम नागर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सेल्समैन की हत्या के आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जिसके बाद से आरोपियों की लगातार तलाश कि जा रही थी, पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर थाना बिसरख पुलिस चार मूर्ति के पास चेकिंग कर रही थी इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, चेकिंग के लिए पुलिस ने रोका तो बदमाश मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर एटीएस गोल चक्कर की ओर भागने लगा जिसका पीछा करने पर बदमाश मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर अवैध असलाह से फायर करने लगा । पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अतुल पैर में गोली लगने से घायल हो गया । उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ से पता चला है कि आरोपी अतुल और उसके साथी फाइनेंस की गाड़ियों की रिकवरी का काम करते है दिनांक 31 मार्च को जब वे फाइनेंस की गाड़ियों की रिकवरी के लिए घूम रहे थे, उसी दौरान वे शराब खरीदने के लिए नये हैबतपुर के ठेके पर गए, लेकिन सेल्समैन हरिओम नागर ने शराब देने से मना कर दिया। इस पर उन लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने सेल्समेन को गोली मार दी थी। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related posts

लात -घूसों से युवक की पीट -पीट कर हत्या करने के मामले में दो भाइयों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना मुजेसर इलाके में होली के दिन एक युवक की लगभग एक दर्जन हमलावरों ने पीट -पीट कर दिन दहाड़े हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

इण्डिया व इंग्लैंड के बीच खेले गए टी 20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए पुलिस दो सट्टेबाजों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x