Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

दो सांपों का रोमांस, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखिए तस्बीर इस खबर में।

लोग सांपों के डांस की कहानियां तो बहुत सुनते हैं लेकिन सांप को सच में डांस करते हुए बहुत ही कम लोगों ने देखा होगा.ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांपों का एक जोड़ा डांस करते हुए दिख रहा है.दरअसल, यह वीडियो ट्विटर यूजर वसुधा वर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वसुधा के मुताबिक यह वीडियो गोल्फ कोर्स में शूट किया गया है. 36 सेकंड के इस वीडियो में सांपों का एक जोड़ा एक-दूसरे से लिपटकर डांस करते हुए दिख रहा है.

वीडियो शेयर करते हुए वसुधा ने लिखा कि गोल्फ कोर्स का यह कोना डांस फ्लोर बन गया, ब्यूटी इज नेचर. साथ ही वसुधा ने इसमें कुछ लोगों को भी टैग किया है. इसके बाद लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी.वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह वीडियो घास के मैदान के एक किनारे और पेड़ों-झाड़ियों के बीच का है.

इसमें दो सांप एक दूसरे से लिपटकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं.वीडियो के अंत में यह भी दिख रहा है कि कई लोग इसका वीडियो बना रहे हैं. इस दौरान लोग बातचीत करते हुए भी सुने जा सकते हैं. हालांकि अंत में दोनों सांप झाड़ियों के पीछे चले जाते हैं और अदृश्य हो जाते हैं.

Related posts

बिना कागज जमा किए अब मिनटों में पाएं PAN, वो भी बिल्कुल मुफ्त, मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए

Ajit Sinha

सपा और बसपा का सुपड़ा साफ होने वाला है, कांग्रेस तो दूरबीन लेकर भी दिखाई नहीं पड़ती-अमित शाह

Ajit Sinha

तलवार ग्रुप के तीन उभरते अपराधी गिरफ्तार, तीन लोगों को चाकू मार कर और गोली चलाते हुए भागे थे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!