Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सनसिटी में अवैध नमाज बंद करने के लिए उपायुक्त से किया निवेदन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: समग्र हिंदू सेवा संघ हरियाणा तथा सनसिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से उपायुक्त निशांत यादव को लिखित रूप से निवेदन किया है कि सेक्टर 54 स्थित सनसिटी रिहायशी कॉलोनी में एक खाली प्लॉट पर गैर कानूनी रूप से चल रही नमाज को बंद करवाया जाए। गौरतलब है की पिछले कुछ समय से सनसिटी के निवासी उक्त नमाज में बड़ी संख्या में आने वाले लोगों से बेहद परेशान है। समूचे निवासियों में एक डर एवं आतंक का माहौल व्याप्त हो गया है।यहाँ यह बताना आवश्यक है कि उक्त प्लाट में  300 से अधिक संख्या में बाहरी लोग नमाज पढ़ने के लिए आ रहे हैं।नमाज पढ़ने वालों में सनसिटी कॉलोनी का कोई भी व्यक्ति नहीं है। उक्त प्लाट केवल रिहायश के लिए अलाट किया गया है। नियम अनुसार प्लाट का उपयोग अन्य किसी कार्य के लिए नहीं किया जा सकता है।

यह भी नियम है कि उपयोग की शर्तों को बदला नहीं जा सकता है।लेकिन सारे कानून कायदे ताक पर रखकर बाहर से आने वाले बड़ी संख्या में अनजान लोग वहां पर माहौल खराब करने प्रत्येक शुक्रवार आते हैं।सनसिटी के निवासियों ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन को कई बार शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है।एसोसिएशन के पदाधिकारी का कहना है कि पुलिस तुष्टिकरण की नीति अपना रही है।इतना ही नहीं नमाज के दिन नमाज पढ़ने वालों तथा मौलवी को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान कर रही है। समग्र हिंदू सेवा संघ के संज्ञान में जब यह संवेदनशील विषय आया तो संयुक्त रूप से उपायुक्त से विवादस्पद नमाज को बंद करवाने के लिए  निवेदन किया गया है। समग्र हिंदू सेवा संघ हरियाणा के संस्थापक संरक्षक महावीर भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि उपायुक्त ने समस्या के समाधान का पूरा भरोसा दिलाया है।विषय की गंभीरता को समझते हुए उपायुक्त निशांत यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों को  विश्वास दिलाया है कि गैरकानूनी रूप से चल रही नमाज बंद करने का काम प्रशासन करेगा।उपयुक्त ने सनसिटी निवासियों से अमन शांति बनाए रखने के लिए भी कहा है।गैरकानूनी रूप से हो रही नमाज को बंद करवाने के लिए उपायुक्त से मिलने वालों में पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार बिमल, सनसिटी रेजिडेंट एसोसिएशन  के प्रधान कुलदीप राणा, समग्र हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार दौलताबाद, सनसिटी से प्रोफेसर गोपीनाथ पांडा, बहन राशि ,बहन कुसुम शर्मा, नीरज कुमार तथा दिनेश कौशिक उपस्थित रहे।

Related posts

एक निजी कंपनी की स्टाफ बस और बोलेरों गाडी के बीच जबरदस्त टक्कर में 4 लोगों की मौत,पुलिस मौके पर, जुटी जांच में

Ajit Sinha

दो लड़कों ने मामूली कहासुनी के चलते एक लड़के को चाकू से गोद कर मार डाला- दोनों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब अर्बन डिवीजन की कार्यकारी अभियंता शालिनी पन्नू ने पदभार ग्रहण किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x