Athrav – Online News Portal
दिल्ली मनोरंजन

रणवीर “मुझे नहीं लगता कि मैं अब शादीशुदा हूं इसलिए मैं अपने पहनावे या तौर तरीकों को बदलूंगा

नई दिल्ली: बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी के बाद अपने व्यक्तित्व को नहीं बदलेंगे और उनका कहना है कि वह खुद भी नहीं चाहते कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका भी खुद में कोई बदलाव लाएं. दीपिका और रणवीर ने पिछले महीने इटली के लेक कोमो में शादी की थी. रणवीर ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनोमिक कॉन्क्लेव 2018 के एक सत्र में कहा, “शादी मेरे लिए सबसे अच्छी चीज है. मुझे किसी तरह का जादू महसूस हो रहा है, किसी तरह की शक्ति, ऐसा लगता है कि मैं अजेय हूं.” उनका कहना है कि शादी करके उन्हें जमीन से जुड़ा और सुरक्षित महसूस हो रहा है.
PropellerAds
उन्होंने बताया कि शादी के कारण उन्होंने अपने तौर तरीकों और व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं किया है. रणवीर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं अब शादीशुदा हूं इसलिए मैं अपने पहनावे या तौर तरीकों को बदलूंगा और अगर यह कुदरती तौर पर हुआ तो मैं ऐसा होने दूंगा, उसे रोकूंगा नहीं.” दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी न सिर्फ ऑफस्क्रीन सुपरहिट हो रही है बल्कि जब भी दोनों एक साथ आए हैं, दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की तीन फिल्में एक साथ की हैं, और तीनों ही सुपरहिट रही हैं. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ‘रामलीला गोलियों की रास लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में एक साथ नजर आ चुके हैं.

 

Related posts

पश्चिम बंगाल में जहां एक ओर ममता सरकार को लेकर भयं कर जनाक्रोश दिखाई देता है-गृह मंत्री अमित शाह

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा हैं- पत्र जरूर पढ़े।

Ajit Sinha

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र की एक बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में-कई लोग झुलसे- चश्मदीद को सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x