Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

लोकसभा में बोले राहुल गांधी:‘विपक्षी सांसदों को सदन में बोलने नहीं दिया जाता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सदन में विपक्षी सांसदों को बोलने से रोका जाता है। पिछली बार जब उन्होंने (राहुल गांधी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए समझौतों को लेकर बुनियादी सवाल उठाए, तब भी उन्हें बोलने से रोक दिया गया। लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह सदन भारत की जनता की अभिव्यक्ति है; यह सदन किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि हर बार जब विपक्ष के सांसद बोलने के लिए खड़े होते हैं, उन्हें बोलने से रोक दिया जाता है।  राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछली बार जब उन्होंने प्रधानमंत्री के कॉम्प्रोमाइज़्ड होने, नरवणे,  एपस्टीन और अडानी के मुद्दे उठाए, तो उन्हें चुप करा दिया गया। उन्होंने कहा कि ये मुद्दे भारत की जनता के लिए बेहद बुनियादी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं और इसके परिणाम क्या हैं, यह सभी जानते हैं।
वहीं कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में देशभर में बढ़ती कीमतों और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार की नीतियों को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने बढ़ती कीमतों व बेरोजगारी का जिक्र किया और पूछा कि जनता और कितना बर्दाश्त करेगी?
पत्रकारों द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर पूछे सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था, स्पीकर पर था, उस विषय पर बोलना चाहिए था। अमित शाह द्वारा बुधवार को सदन में अपशब्द इस्तेमाल करने का भी जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि स्पीकर उन्हें रोकते भी नहीं हैं। आज उन्होंने सदन के अंदर अपशब्द इस्तेमाल किया।

Related posts

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल,विनेश और बजरंग ने पत्रकारों से क्या कहा,सुने लाइव वीडियो में   

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: छोटे से छोटे कार्यकर्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा में ही संभव: नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

र्तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक सवार पति -पत्नी को मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x