Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

पंजाब, हरियाणा में ठंड की स्थिति बरकरार

संवाददाता : पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिति बरकरार है । हालांकि दोनों राज्यों में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से उपर रहा । मौसम विभाग के अधिकारियों ने आज बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है । पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । हरियाणा के अंबाला और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2 और नौ डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है । हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.5 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है ।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि पंजाब और हरियाणा में अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।

Related posts

12 मोस्ट वांटेड अंतरराष्ट्रीय अपराधी विभिन्न देशों से डिपोर्ट होकर गिरफ्तार-डीजीपी

Ajit Sinha

20 किलोमीटर से 40 किलोमीटर के दायरे में आसमानी बिजली गिरने की जानकारी देगा दामिनी लाइटनिंग एप

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले: शक्ति’ का अपमान करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस को हरियाणा की जनता जवाब देगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x