Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद:स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही देशभर में आजादी का जश्न शुरू हो जाता है। इसी को देखते हुए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में ‘आजादी 73’ का आयोजन किया गया। मानव रचना डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में थिएटर सोसाइटी के सदस्यों ने प्ले प्रस्तुत किया, इसके अलावा डांस और फैशन सोसाइटी की ओर से डांस, लाइव बैंड, लाइव आर्ट, रैंप वॉक प्रस्तुत किया गया। सभी छात्र आजादी के गनों पर झूम उठे।



मानव रचना के डीजी डॉ. एनसी वाधवा ने कहा, इस तरह के आयोजन से छात्रों में देशभक्ति का जज्बा बढ़ता है। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता केवल सूचना या बोलने की आजादी नहीं है, यह खुद को और समाज के लिए बेहतर चुनने और बेहतर करने की स्वतंत्रता है।इस कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस के प्रो वीसी डॉ. एमके सोनी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर गुरजीत कौर चावला समेत कई फैकल्टी मेंबर्स और करीब 500 छात्रों ने हिस्सा लिया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने रविवार देर शाम को तुरंत प्रभाव से दो महिला एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड स्थित जन्नत वैली में आग लगी नहीं हैं. बल्कि आग लगाई गई हैं, चश्मदीद ने एक नकाबपॉश लड़के को देखा,करोड़ों का नुक्सान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद, गुरुग्राम व पलवल पुलिस के 10 इंस्पेक्टरों सहित कुल 21 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!