Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हाइलाइट्स

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आज शुक्रवार को पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त कार्यालय, गुरुग्राम के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती सुधा यादव, संयुक्त आयुक्त इनकम टैक्स विभाग, गुरुग्राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज आयोजित इस कार्यक्रम में “वित्तीय साक्षरता के माध्यम से सशक्तिकरण करने बारे परस्पर संवाद” किया गया। जैसा कि आप सभी को विदित है कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च का दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। महिला दिवस के दिन जगह-जगह अनेक संगोष्ठियां, सेमिनार आदि कार्यक्रम आयोजित होते हैं और महिलाओं को और सशक्त बनाने के उपायों पर मंथन किया जाता है। उनके कल्याण के लिए कई योजनाओं का ऐलान भी किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों व उनके योगदान को याद किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं को समान अधिकार,समानता को बढ़ावा देना है। इस दौरान कार्यक्रम में श्रीमती सुधा यादव IRS, द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण होने के लिए अपने विचारों से अवगत कराकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में डॉ अर्पित जैन IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, वीरेंद्र विज IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात, श्रीमती सुशीला HPS, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, डॉक्टर कविता HPS, सहायक पुलिस आयुक्त, श्रीमती सुरेंद्र कौर HPS, सहायक पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम, श्रीमती स्नेहा जैन निरीक्षक इनकम टैक्स गुरुग्राम, गुरुग्राम की सभी महिला थाना प्रबंधक व महिला पुलिस कर्मचारी उपस्थिति रही।

Related posts

फरीदाबाद: बीजेपी युवा नेता पंकज सिंगला के छोटे भाई करण सिंगला की धर्मपत्नी शेफाली सिंगला वार्ड न. 31 से बीजेपी ने किया घोषित।   

Ajit Sinha

कांग्रेस के समय में मारूति के लोग एक प्लांट गुजरात ले गए थे, उसका भंडा हमारे सिर फोड़ना गलत-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

17 वर्षीय किशोर का अपहरण करके सनसनीखेज हत्या करने के मामले में तीन और आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x