Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

प्रियंका का भाजपा को जवाब- संविधान देश की जनता का है, इसे कोई नहीं बदल सकता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:असम के धुबरी में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अहंकार में भाजपा नेता संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। संविधान जनता के अधिकारों की रक्षा करता है, इसे कोई नहीं बदल सकता। जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह संविधान ही है, जिसने 75 सालों से देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता और अखंडता को बरकरार रखा है। 
संविधान ने जनता के हाथों में शक्ति दी है। संविधान कमजोर को सुरक्षा देता है, वंचित को आरक्षण देकर सशक्त करता है। ये संविधान भाजपा का नहीं है, जो भाजपा इसे बदल देगी। जनता भाजपा नेताओं का यह अहंकार बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जनता की सेवा में लगे हैं। कांग्रेस ने देश में बड़े-बड़े उद्योग लगाए थे, जिनसे लोगों को रोजगार मिलते थे। आज भाजपा की सरकार वे सारे उद्योग अपने चंद मित्रों को सौंप रही है। उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया, लेकिन किसानों का एक पैसा माफ नहीं किया।

भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा को घेरते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि असम में माफियाओं का राज चल रहा है। असम के मुख्यमंत्री जब कांग्रेस पार्टी में थे, तो उनके ऊपर बड़े-बड़े आरोप लगाए गए। जैसे ही वे भाजपा में शामिल हुए, सारे दाग साफ हो गए। ये भाजपा की वाशिंग मशीन है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी भाजपा हर तरह से देश को कमजोर कर रही है। बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। क्योंकि सरकार में बैठे मुख्यमंत्री, मंत्री, नेताओं का पूरा ध्यान अपने स्वार्थ पर है। जनता कैसे कमाएगी, कैसे खाएगी, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। देश में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। लेकिन आज जिस युवा से भी बात करो, वो बेरोजगार है। महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिला घर की जिम्मेदारी भी उठाती है और समाज की परवरिश भी करती है। लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ नहीं किया। मोदी जी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण दिया है, लेकिन वह आरक्षण कब लागू होगा पता नहीं। वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी दी है और कांग्रेस ये गारंटी पूरी करेगी। कर्नाटक की हासन सीट से एनडीए प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं से दुष्कर्म करने का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के सहयोगी दल का एक नेता हजारों महिलाओं का यौन शोषण कर विदेश भाग गया। नरेंद्र मोदी जी कुछ दिनों पहले इसी नेता के लिए भरे मंच से वोट मांग रहे थे। देश में जहां भी महिलाओं पर अपराध हुए, चाहे वह हाथरस हो, उन्नाव हो या मणिपुर, उसमें भाजपा के नेता शामिल रहे हैं। मोदी सरकार सिर्फ अपराधियों की रक्षा करती आई है।कांग्रेस महासचिव ने यह भी आरोप लगाया कि बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और भाजपा के बीच एक गुप्त समझौता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादे दोहराते हुए जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

Related posts

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बयान देशविरोधी है-बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा

Ajit Sinha

कुरियर पार्सल के खेपों में से 30 लाख रुपए के नए मोबाइल फोन को निकाल, उसमें कार्ड वाले कागज भर कर पार्सल पहुंचा दिया।

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड के कहने उसने उसकी बेरहमी से पिटाई की, का बदला लेने के लिए उसने उसे गोली मारकर दी,पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x