Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

प्रियंका बोलीं – वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के ऋण माफ करे मोदी सरकार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में एक साल पहले आई भीषण प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों को केंद्र सरकार द्वारा राहत के रूप में दी गई ऋण राशि माफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार के लिए एक छोटी सी राशि है।  लोकसभा में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भूस्खलन को एक वर्ष पूरा हो गया है, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी और 17 परिवार पूरी तरह समाप्त हो गए थे। भूस्खलन में 1,600 से अधिक इमारतें नष्ट हो गईं, सैकड़ों एकड़ भूमि व फसलें बर्बाद हो गई, जिससे किसानों और छोटे व्यवसायियों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई।

श्रीमती वाड्रा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक साल बीत जाने के बावजूद, केंद्र सरकार से पर्याप्त समर्थन और धन की कमी के कारण प्रभावित लोगों का ठीक से पुनर्वास नहीं हो पाया है। उनके द्वारा एक साल से वायनाड के लिए धन जारी करने का अनुरोध किया जा रहा है। कुछ धन जारी किया गया था, लेकिन वह अपर्याप्त था और ऋण के रूप में दिया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राहत राशि को ऋण के रूप में देना अभूतपूर्व है। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों से ऋण चुकाने की उम्मीद कर रही है, जिन्होंने इस त्रासदी में अपना सब कुछ खो दिया है।

सांसद ने बताया कि वायनाड के लोग चाहते थे कि इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, लेकिन तमाम आग्रहों के बाद भी ऐसा नहीं किया गया। अंततः इसे गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित किया गया। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि यह पर्याप्त नहीं है, क्योंकि पीड़ित परिवार एक साल बाद भी संघर्ष कर रहे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिष्टाचार भेंट

Ajit Sinha

संभल: मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने व अवैध कब्जे हटाने गई जिला प्रशासन को 46 वर्ष से बंद एक शिव-हनुमान की मंदिर मिली।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा पुलिस ने लक्की ड्रॉ की योजना बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी  करने वाले बाप-बेटे को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x