Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

प्रियंका बोलीं- कांग्रेस के पास है बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट का स्थायी समाधान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को केरल में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट का स्थायी समाधान कांग्रेस के पास है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं को लेकर पूरे देश की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है। इस लोकसभा चुनाव में जनता जीतेगी, कांग्रेस जीतेगी और भारत जीतेगा। यह बातें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल के चालकुडी और पथानमथिट्टा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में पार्टी उम्मीदवार शशि थरूर के समर्थन में रोड शो भी किया। जनता की उमड़ी विशाल भीड़ के बीच कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये, 30 लाख सरकारी नौकरियां, एजुकेशन लोन माफी, भूमिहीनों को जमीन, शिक्षित युवाओं को एक लाख हर साल की अप्रेंटिस शिप, किसानों को एमएसपी की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी और किसानों का कर्ज माफ़ होगा। 

 प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चुनाव महज चुनाव नहीं है, यह हमारे महान राष्ट्र की आत्मा की रक्षा की लड़ाई है। भाजपा द्वारा जनता को जिस न्यू इंडिया के बारे में बताया जा रहा है, वह ऐसा भारत है जहां ताकत, सच्चाई पर हावी रहती है, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार कर कानून बनाए जाते हैं और इन्हें लोगों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध लागू किया जाता है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा के न्यू इंडिया में चुनावी बांड के माध्यम से भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया गया है। भाजपा के न्यू इंडिया में मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर घुमाया जाता है। ओलंपिक पदक विजेताओं की बात न सुन, उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले का प्रधानमंत्री बचाव करते हैं। सार्वजनिक संपत्तियां पीएम के अरबपति दोस्तों को सौंप दी गईं। किसान आत्म हत्या करने को मजबूर हैं। बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिक सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के ‘न्यू इंडिया’ में असहमति की आवाजें दबा दी जाती हैं। सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत करने वाले लोगों को परेशान किया जाता है और जेल में डाल दिया जाता है। सरकार द्वारा मीडिया नियंत्रित है।  किसानों की आवाज अनसुनी कर दी जाती है। लद्दाख के लोग अपना हक मांगने के लिए हड़ताल करते हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कहती। सत्तारूढ़ दल संविधान बदलने की बात करता है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा, भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। 70 वर्षों में सबसे बड़ी उपलब्धि इस तथ्य में दिखाई देती है कि हमने एक मजबूत और जीवंत लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया। हम एक मजबूत, एकजुट राष्ट्र रहे और हमने अपने आसपास के सभी देशों की तुलना में अधिक प्रगति की है। देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मजबूत संस्थानों का निर्माण किया। न्यायपालिका, स्वतंत्र प्रेस और संसद ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखा, जिससे हमारे देश को प्रगति करने का मौका मिला। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को निशाने पर लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री केवल मेरे भाई (राहुल गांधी) और कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हैं। वह कभी भी भाजपा पर हमला नहीं करते। मुख्यमंत्री का नाम कई घोटालों में आया, लेकिन भाजपा सरकार ने कभी उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। केरल भाजपा अध्यक्ष चुनाव के दौरान करोड़ों के साथ पकड़े गए, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। राहुल गांधी देश को एकजुट करने और जनता को शांति, सद्भाव और प्रगति का रास्ता दिखाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। उन्होंने सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और केरल के मुख्यमंत्री उन पर ही हमला करते हैं। उन्होंने जनता से यूडीएफ उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। ReplyForwardAdd reaction

Related posts

फरीदाबाद : प्रदेश सरकार अरावली का दुश्मन: विधायक ललित नागर ने लगाया आरोप, अरावली को नष्ट करने हेतु सरकार ला रही है बिल

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

Ajit Sinha

भारत की प्रसिद्ध क्रिकेट स्टार मिताली राज ने आज बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाक़ात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x