Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

नियमों के मुताबिक काम करें निजी सुरक्षा एजेंसियां: मोहम्मद अकील

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकील ने निजी सुरक्षा एजेंसियों के संचालकों के साथ शनिवार को बैठक की। उन्होंने सभी से कहा कि वे नियमों के मुताबिक काम करें। अपने सुरक्षाकर्मियों की आधार कार्ड के आधार पर वेरिफिकेशन कराएं। सुरक्षाकर्मियों को नियमों के मुताबिक पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाए। प्रशिक्षण के उपरांत ही उन्हें जिम्मेदारी दी जाए।



बतादें कि गुरुग्राम में 500 से अधिक सुरक्षा एजेंसियां चल रही हैं। इनमें काफी संख्या में लोग सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य कर रहे हैं। काफी एजेंसियां बिना लाइसेंस के ही चल रही हैं। उनका डाटा तैयार किया जा रहा है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ओल्ड पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में जानकारी दी गई कि निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल रखने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी सेल का गठन किया गया है। इसमें इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी को बतौर इंचार्ज नियुक्त किया गया है। कार्यालय पुलिस आयुक्त कार्यालय की चौथी मंजिल पर पर रूम नंबर 402 में बनाया गया है। बैठक में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शशांक कुमार सावन, सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) पंखुड़ी कुमार सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

गुरूग्राम रेलवे स्टेशन से 1200 यात्रियों को लेकर बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

Ajit Sinha

हम कुर्सी पर बैठने नहीं आए, हम देश की तस्वीर और तकदीर बदलने आए: जे पी नड्डा

Ajit Sinha

65वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में गुरुग्राम पुलिस के निरीक्षक विनीत कुमार ने जीता गोल्ड मेडल।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!