Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के एशिया में अब तक के सबसे बड़े निवेश का स्वागत किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ सत्या नडेला के साथ एक उपयोगी चर्चा के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की नेतृत्व क्षमता को लेकर आशा व्यक्त की।माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा निवेश भारत में करेगा, प्रधानमंत्री ने माइक्रोसॉफ्ट की इस घोषणा का स्वागत किया और कहा कि यह नवाचार और प्रौद्योगिकी में देश की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।
प्रधानमंत्री ने सत्य नडेला के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“जहां तक एआई का सवाल है, दुनिया भारत के प्रति आशावादी है!

सत्या नडेला के साथ बहुत उपयोगी चर्चा हुई। यह देखकर खुशी हुई कि माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा निवेश भारत में करेगा।भारत के युवा इस अवसर का उपयोग; नवाचार करने और बेहतर दुनिया के लिए एआई की शक्ति का लाभ उठाने में करेंगे।”

Related posts

दिल की पुलिस दिल्ली पुलिस को कोई भी सही इंसान क्यों न सलूट करें, देखिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

कांग्रेस ने इंडिगो संकट के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Ajit Sinha

कमलेश ज्वेलर्स के मालिक,उसके भाई,सुरक्षा गार्ड को गोली मार कर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला गैंगस्टर पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x