Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पुनरुद्धार, नवीनीकरण एवं कार्य प्रगति को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बड़खल झील अब फिर बनेगा पिकनिक स्पॉट: कृष्णपाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जल्द ही लौटेगा बड़खल झील का खोया हुआ स्वरूप यह कहना है केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और बड़खल विधानसभा की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा का । ये आज एक हरियाणा टूरिज्म के बड़खल स्थित होटल ग्रे फालकन होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया से मुखातिब हुए । एक समय बड़खल झील पूरे एनसीआर में आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी , तब यहां पर फिल्मों की शूटिंग होती थी और उसके साथ-साथ यहां पर शनिवार इतवार को पांव रखने तक की जगह नहीं होती थी । फिर अचानक अवैध खनन के चलते  बड़खल झील सूख गई ।

वर्ष 2014 में बड़खल विधानसभा से विधायक बनी श्रीमती सीमा त्रिखा ने इसको गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इसका खोया स्वरूप लौटाने की गुजारिश की जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की । तब से लगातार इसमें पानी लाए जाने के प्रयास जारी हैं ।  आज इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की । उन्होंने कहा कि सीएम अनाउंसमेंट के तहत बड़खल झील पर आकर्षक टूरिस्ट पैलेस तैयार किया जाएगा।  इसके साथ साथ  शहर के वेस्ट वाटर को एसटीपी के थ्रू क्लीन करके इसमें पानी भरा जाएगा ।

यह पानी पूरे साल झील में लबालब रहेगा , इसके साथ-साथ एक फोरलेन बनाया जाएगा और झील के किनारों पर मरीना ब्रिज की थीम पर आकर्षक पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे ।  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सितंबर 2023 तक यह सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। इसके साथ- साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झील के अंदर पानी की बोट में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा । दरअसल बड़खल झील के जीर्णोद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जिस से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यहां पर यह बड़खल झील अपने पुराने अस्तित्व में नजर आएगी जहां पर लोग घूमने फिरने के लिए अपने परिवार के साथ आते थे

Related posts

केक काटकर महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव, प्रधान जगदीश भाटिया ने दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग में युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएंः कुलपति प्रो. एस.के. तोमर

Ajit Sinha

2016 से अब तक 760 लाइसेंस जारी 7618 एकड़ से अधिक भूमि पर आवासीय विकास कार्य प्रगति पर-विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x