Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त एसडीएम का तत्कालीन स्टेनो व 10000 रुपए के इनामी प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्राम द्वारा कल सोमवार को भ्रष्टाचार एक मामले में फरार आरोपित  प्रदीप कुमार तत्कालीन स्टेनो, एस. डी. एम. फिरोजपुर झिरका जिला नूंह द्वारा सी.जे.एम. न्यायालय, नूंह मे आत्मसमर्पण उपरान्त गिरफतार किया गया। आज मंगलवार को न्यायालय के सम्मुख पेश करके आरोपित प्रदीप कुमार का तीन दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। इस मामले में आरोपित  प्रदीप कुमार  को पकडवाने के लिए  राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा 10,000/-रुपए  नकद इनाम की घोषणा भी की गई थी। इस प्रकरण में आरोपित  प्रदीप कुमार द्वारा अपनी जमानत याचिका भी उच्च न्यायालय में दायर की गई थी। इस याचिका को उच्च न्यायालय, द्वारा दिनांक 20.5.2025 को अस्वीकार किया जा चुका है।

शिकायतकर्ता जुबैर निवासी फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह द्वारा विजिलेंस एवं ए.सी.बी. गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वह कार्यालय उप मण्डल अधिकारी (ना.) फिरोजपुर झिरका में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उस दौरान उसकी रामपाल सरपंच, ग्राम पंचायत करहेडा, खण्ड नगीना जिला नूंह से मुलाकात हुई थी। रामपाल, सरपंच ने उसे अपनी फर्जी 8 वी कक्षा की मार्कशीट के सम्बन्ध में एस.डी.एम. द्वारा की जा रही जांच उसके पक्ष में करवाने के लिए सिफारिश करने बारे कहा था। इस पर उससे आरोपित  हसीन, पंचायत सचिव, ब्लाॅक नगीना से बातचीत की तो आरोपित  हसीन, पंचायत सचिव द्वारा रामपाल सरपंच, ग्राम पंचायत करहेडा, खण्ड नगीना, जिला नूंह के विरुद्ध चल रही जांच को उच्च अधिकारियों द्वारा उसके पक्ष में करवाने की एवज में उससे 3,00,000/-रुपए  बतौर रिश्वत की मांग की गई।
 
शिकायतकर्ता जुबैर की शिकायत पर ए.सी.बी, गुरुग्राम की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपित  हसीन, पंचायत सचिव, ब्लाॅक नगीना, जिला नूंह  को शिकायतकर्ता के फार्म हाउस से शिकायतकर्ता द्वारा दी गई रिश्वत राशि 3,00,000/- रूपये नकद लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध आरोपित  के विरुद्ध मुकदमा 3 दिनांक 6.2.2025 धारा 7, 7ए, 8 व 13 (1) बी. सहपठित 13 (2)पी.सी. एक्ट, 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज किया गया था। मुकदमा  की तफ्तीश के दौरान रिश्वत राशी लेन-देन मामले में आरोपित  प्रदीप कुमार, तत्कालीन स्टेनो, एस.डी.एम., फिरोजपुर झिरका जिला नूंह की संलिप्तता भी सामने आई

Related posts

पलवल: लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने पोलियो व नियमित टीकाकरण की बैठक का आयोजन।

Ajit Sinha

डीसीपी अंशु सिंगला और डीसीपी अपराध जयवीर राठी शहीद सिपाही संदीप के परिजनों को दी सांत्वना, सौपे 23 लाख के चेक।  

Ajit Sinha

25 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं, 3 पर केस दर्ज।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x