Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार में मास्क नहीं पहने पर पुलिस कर्मी ने कर दी स्कूटी सवार लड़के की डंडे से जमकर पिटाई, देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार में आज सुबह लगभग 11: 30 बजे सेक्टर -18 ए  के स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर के नजदीक एक पुलिस कर्मी ने एक स्कूटी सवार शख्स के  चेहरे पर डंडा मारते हुए का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं, स्कूटी सवार लड़के का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था और सिर में हेलमेट नहीं पहने हुए था। पुलिस के डंडे लगने के कारण स्कूटी सवार लड़का लहूलुहान हो गया और इस घटना को देख आसपास के काफी लोग इकठ्ठे हो गए और पुलिस कर्मी से बहस बाजी करने लग गए और मामला ओल्ड
फरीदाबाद थाने में पहुंच गया जहां पर दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया।  

मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार में आज सुबह लगभग 11:30 बजे एक स्कूटी सवार शख्स अपने घर दौलताबाद,सेक्टर -16 ,फरीदाबाद की ओर जा रहा था जैसे ही वह सेक्टर 18 ए मोड़ स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर के नजदीक पहुंचा तो नाके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी जो बिल्कुल जवान उम्र का था ने स्कूटी सवार शख्स को रोक कर पूछा कि मास्क क्यों नहीं पहना इस बात पर स्कूटी सवार लड़के पुलिस से बहस करने लगा। इसके बाद नाके पर तैनात पुलिस कर्मी ने जिसका नाम मेहर सिंह बताया गया ने स्कूटी सवार शख्स के चेहरे पर जोरदार तरीके से डंडा मार दिया। इसके बाद स्कूटी से उत्तर शख्स चोट लगने के कारण  साइड में चला गया और उसकी स्कूटी नीचे सड़क पर गिर गई। उसके चेहरे से ज्यादा  खून टपकने लगा। इसके बाद स्कूटी सवार शख्स और पुलिस कर्मी बहस के बीच गाली गलौज होने लगी। 

 इस दौरान सूचना मिलने के बाद राइडर पर सवार दो पुलिस कर्मी और भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के काफी  लोग इकठ्ठे हो गए और पुलिस वाले की लोगों से बहस बाजी शुरू हो गई । लोग यह भी कह रहे थे कि इस पुलिस कर्मी को कल बुधवार को भी समझाया था कि किसी को  डंडा नहीं हैं मारना।  वावजूद इसके पुलिस कर्मी मेहर चंद ने इस स्कूटी सवार लड़के के चेहरे पर डंडे मार दिया। जिससे वह लड़का लहूलुहान हो गया। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना हैं कि स्कूटी सवार लडके ने मास्क नहीं लगाया हुआ था जोकि इस वक़्त बहुत जरुरी हैं मास्क लगाना। जैसे ही नाके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने उससे स्कूटी रोक कर पूछा की मास्क क्यों नहीं लगाया। इस बात पर  स्कूटी सवार लड़के ने गलत शब्द का इस्तेमाल किया इस पर पुलिस कर्मी ने उसे डंडा मारा था। अब दोनों पक्षों के बीच ओल्ड फरीदाबाद थाने में समझौता हो गया हैं।    

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में अवैध गेटों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा हैं,लोगों ने चलाए हस्ताक्षर अभियान,यूआईसी कार्रवाई करे, डीटीपी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं और स्वस्थ रहकर करें जन सेवा : डीजीपी प्रशांत अग्रवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता अपने साथियों संग नवनियुक्त नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव से की मुलाकात।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!