Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फॉर्चूनर गाडी में चेकिंग के दौरान एक करोड़ रूपए नगद पुलिस ने किया बरामद, दो अरेस्ट,इनकम टेक्स विभाग को सौपा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
विधानसभा चुनाव के दौरान धन बल के दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाई गई स्टेटिक सर्विलांस टीम और थाना सेक्टर-24 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्टेडियम चौराहा के पास से फॉर्च्यूनर कार रोक कर जांच की, तो फॉर्च्यूनर गाड़ी से 99 लाख 30 हजार 500 रूपए कैश बरामद हुआ, फॉर्च्यूनर का चालक और कार सवार से पैसों के बारे में जानकारी ली गई तो यह कोई भी जानकारी नहीं दे सके। न ही रकम से सम्बंधित दस्तावेज पेश कर सके. स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा पकड़ी गई अब तक की यह  सबसे बड़ी धनराशि है।

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की चुनावी सरगर्मी तेज है। ऐसे में पैसा खपाने का प्रयास भी तेज हो गया है। फ्लाइंग स्क्वायड के द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इस चेकिंग के दौरान स्टेटिक सर्विलांस टीम और थाना सेक्टर-24 पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार नंबर DL10CL5201 के चालक दिल्ली निवासी अखिलेश व अरुण, निवासी दिल्ली के पास से 99 लाख 30 हजार 500 रुपये बरामद की है।

जो कि थैलों में भर कर रखी गई थी. दोनों पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। न ही रकम से सम्बंधित दस्तावेज पेश कर सके. थाना-24 की निगरानी में नोटों की गिनती कराई जा रही है।

इस मामले में नकदी की जानकारी आयकर विभाग के पलाश कटियार को दी गई है।विभाग के नोडल अधिकारी पता करने की कोशिश करें कि यह पैसा कहां से लाया गया और कहां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से लगातार स्टेटिक सर्विलांस टीम की कार्रवाई जारी है। इससे पहले भी फॉर्च्यूनर गाड़ी से 25 लाख और सोमवार को चेकिंग में 5 लाख क्रेटा गाड़ी से बरामद किए जा चुके हैं।

Related posts

लड़की से शादी करने के लिए फर्जी पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट बना था, शक होने पर लड़की ने किया पुलिस के हवाले, अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम का कर्मचारी बनकर ढाबा व होटलों के संचालकों से लाखों के ठगी करने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

घर आने से मना करने पर दोस्त के पिता को गोली मारने के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x