Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो पहियों पर खौफ फैलाने वाले बदमाशों की पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश की पैर में गोली लगने से घायल, एक फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से  एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधरे का फायदा उठा कर मौके से फरार होने में सफल हो गया।  घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश पुलिस की टीमें कर रही है।  घायल बदमाश के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल सीटी 100, एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। 
 
पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश गुलशन है जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है, गुलशन शातिर किस्म का अपराधी है उस पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल जोन अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बिसरख कोतवाली प्रभारी की टीम को देर रात सूचना मिली थी कि दो बदमाश लूट के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश में जुट गई। चार मूर्ति गोल चक्कर के पास बैरिकेटिंग लगा कर जब पुलिस टीम वाहनो की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दोनों बदमाश पुलिस को देख कर भागने लगे,जब पुलिस टीम ने उसका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवारो ने पुलिस पर फायरिंग कर नर्सरी की तरफ भागने लगे।  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुलशन को पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस कि टीम ने दबोच लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। जिसको पकड़ने के लिए कांबिंग ऑपरेशन किया जा रहा है.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल सीटी 100, एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।  पूछताछ में पता चला कि गुलशन पर 5 लूट के मुकदमे फेस टू से और एक लूट का मुकदमा सेक्टर- 39 थाने  में  दर्ज है,  जो बाइक बरामद हुई है, वह बिसरख थाने से ही चोरी की गई थी.

Related posts

पलवल: सुनील की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी, दो आरोपित जीजा-साला अरेस्ट

Ajit Sinha

स्टॉक और आईपीओ में निवेश के नाम पर 1,38,05,425/-रुपए की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे -2 पर शराब की पेटियों से भरा एक कंटेनर पलटा, लोग शराब की पेटियों को लूट कर ले गए।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x