Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज सब इंस्पेक्टर गुगन राम को कांस्य पदक जीतने पर किया सम्मानित। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  पुलिस कमिश्नर  के. के. राव ने आज सब इंस्पेक्टर गुगन राम को 40 वी राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2020 में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया है। सब इंस्पेक्टर गुगन राम ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहले बीते  30 नवंबर 2019 को डिस्टिक लेवल पर होने वाली 4×400 मीटर रिले रेस में हिस्सा लेकर विजय प्राप्त की थी। उसके बाद सब इंस्पेक्टर गुगन राम को राष्ट्रीय लेवल पर सिलेक्ट किया गया था। 

गुगन राम ने 40 वी राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2020 जोकि केरला मास्टर एथलेटिक्स द्वारा ओलंपियन रहमान स्टेडियम मेडिकल कॉलेज कोजिकोड में आयोजित की गई थी में 4×400 मीटर रिले रेस में हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीतकर पुलिस का मान बढ़ाया है।



आपको बताते चलें कि यह रिले रेस 40 वर्ष से अधिक आयु के एथलेटिक्स के लिए आयोजित की गई थी। सब इंस्पेक्टर गुगन राम का जन्म 20 दिसंबर 1979 को चरखी दादरी के गांव मेहराना में हुआ था। गुगन राम ने वर्ष 2002 में हरियाणा पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल ज्वाइन किया था। गुगन राम फरीदाबाद पुलिस कार्यालय में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। पुलिस कमिश्नर के के राव  ने  गुगन राम सब इंस्पेक्टर को बधाई देते हुए भविष्य में भी पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

पूर्व आईपीएस अधिकारी राजबीर देसवाल की 22वीं पुस्तक ‘जींद अंटा- स्टोरीज ऑफ सिक्सटीज‘ का हुआ विमोचन

Ajit Sinha

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आप ने तय की रणनीति: धर्मबीर भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने 24 घंटे में ही लुटेरे पकड़े जाने पर जताया पुलिस प्रशासन का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!