Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी ने आज सब- इंस्पेक्टर व सेक्टर -25 चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह को किया सस्पेंड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: उपायुक्त पुलिस पंचकूला के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस पॉलिसी की पालना के तहत आज पंचकूला पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, इंचार्ज पुलिस चौकी सेक्टर- 25, पंचकूला थाना चण्डी मन्दिर के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस आयुक्त पंचकूला डॉ. हनीफ कुरैशी, द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त  राजकुमार के माध्यम से जांच करवाई गई, 

जो दौराने रेड पुलिस चौकी सेक्टर- 25 इंचार्ज के कमरे से 500/500 रुपये के 60 नोट कुल 30,000 की राशि बरामद हुई । जो उक्त मामले की गहराई से जांच हेतु सम्बन्धित पुलिस चौंकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई  व गहन जांच का अनुमोदन करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला राजकुमार  द्वारा पुलिस उपायुक्त पंचकूला को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई ।

पुलिस उपायुक्त पंचकूला सुरेन्द्र पाल सिहं द्वारा सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह को उपरोक्त रिपोर्ट के आधार पर तुरंत प्रभाव से निलंबित करते हुए गहन विभागीय जांच के आदेश पारित किए  जा रहे है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी किसी भ्रष्टाचार में सलिप्त पाया जाता है तो उसके बारे में जानकारी पुलिस उपायुक्त, पचकूला व पुलिस आयुक्त, पचकूला को तुरन्त दें।

Related posts

फरीदाबाद: असम से लाई गई 5 लड़कियों को गलत धंधे में धकेलने के लिए बनाया गया था बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त, भेजा जेल

Ajit Sinha

फरीदाबाद :वाईएमसीए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की बनाई सोलर कार को मिला पुरस्कार,सौर ऊर्जा के साथ-साथ बिजली से चलने में भी सक्षम –

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान कुल नौ विधेयक पारित किए गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x