Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 225 लोगों से 13 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली : रोहिणी थाना पुलिस ने आज एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया हैं। इस गिरोह कूल 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पकडे गए आरोपियों के पास से 8 मोबाइल, 4 चेक बुक, एटीएम कार्ड, दस्ताबेज फर्जी बैंक खाता के साथ आदि सामान बरामद किए हैं। इन सभी आरोपियों के ऊपर फर्जीबाड़े के कुल 30 मुकदमें दर्ज हैं। इन सभी पर आमजनों से कुल 13 करोड़ के धोखाधड़ी करने का आरोप हैं। 

     
दिल्ली रोहिणी, डीसीपी एस.डी. मिश्रा का कहना हैं कि रोहिणी पुलिस की विशेष टीम ने आज एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने के मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किए हैं.जिन्हें गिरफ्तार किए गए हैं, उनके नाम प्रभात सिंह,रुपेश उर्फ़ राजपूत, जितेंद्र सिंह उर्फ़ बाबू ,रोबिन माधव,दिलीप सिंह, विशाल, रंजन गर्ग, विक्की धवन,राज कुमार उर्फ़ रंजन वर्मा, राम गोपाल,जितेंद्र सिंह हैं। उनका कहना हैं कि यह लोग चार प्रदेशों के विभिन्न जिलों में  कॉल सेंटर के जरिए 225 लोगों से  धोखाधड़ी  किए हैं जिनमें आमजनों को पिछले दो सालों में 13 करोड़ रुपए से अधिक का चुना लगाए हैं।   



उनका कहना हैं कि पकड़े गए सभी आरोपियों पर साजिश के तहत जालसाजी व धोखाधड़ी करने के कुल 30 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें रोबिन पर दो मुकदमें, जितेंद्र पर दो मुकदमें, रंजन गर्ग पर दो मुकदमें, विशाल पर दो मुकदमें, दिलीप पर दो मुकदमें,विक्की पर 7 मुकदमें ,राजकुमार पर तीन मुकदमें, रुपेश पर चार मुकदमें, जितेंद्र पर तीन मुकदमें ,प्रभात पर एक मुकदमें व राम गोपाल  पर दो मुकदमें दर्ज हैं।         
              

Related posts

बदमाशों ने भाई की हत्या करने के लिए आए, जब भाई नहीं मिला तो उसकी बहन की पीट पीट कर हत्या कर दी, 4 गिरफ्तार  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गोल्ड फ्लैक सिगरेट की बड़ी डब्बी की जगह गलती से छोटी डब्बी देने पर 4 लड़कों ने दुकानदार पर चलाई गोली।

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज पहले बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!