Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

गोहाना में पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल दो लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हरियाणा: सोनीपत जिले के गोहाना में एसपीओ कप्तान सिंह व सिपाही रविंद्र की हत्या की वारदात में शामिल दो लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित लड़कियां हत्या के समय मौके पर मौजूद थी। अब इन लड़कियों से पूछताछ में पुलिस को नई जानकारी मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार वारदात के समय मुठभेड़ में मारे जा चुके जींद निवासी अमित के अलावा गिरफ्तार संदीप, जींद के ही नीरज व विकास और गांव बुटाना की दो लड़कियां मौजूद थीं।

रिमांड के दौरान संदीप ने बताया था कि सोमवार रात को वारदात के समय घटनास्थल पर मुठभेड़ में मारे गए अमित के अलावा जींद निवासी विकास, एक अन्य शख्स व दो लड़कियां मौजूद थीं। लड़कियां गांव बुटाना की रहने वाली हैं। दोनों पुलिस कर्मचारियों की हत्या के बाद आरोपितों ने लड़कियों को कार में बैठाकर गांव बुटाना में उनके घर से थोड़ी दूर उतारा था। सूत्रों के अनुसार जींद के रहने वाले चारों आरोपित अमित, संदीप, विकास व नीरज दोनों पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल थे। पुलिस को एक लड़की  के बारे में अहम सुराग भी मिले हैं, उसे जल्द पकड़ा जा सकता है। रिमांड के दौरान पुलिस संदीप से जो जानकारी जुटा रही है उसे किसी से साझा नहीं कर रही है।
पुलिस अधिकारी कह रहे हैं इससे जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित संदीप को घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही भी करवाएगी। बृहस्पतिवार को पुलिस की विभिन्न टीमों का मुख्य फोक्स फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर रहा। पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर आरोपित संदीप से पूछताछ भी की।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण से निपटने की दिशा में हरियाणा का बड़ा कदम-चलेंगी ई-बसें

Ajit Sinha

भरोसे का कत्ल कर नगदी और लाखों के जेवरात की चोरी कर भागने वाली नौकरानी गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ब्रिटिश काल के कानूनों को हटाना मोदी सरकार का बेहतरीन कदम: बिप्लब कुमार देब

Ajit Sinha
error: Content is protected !!