Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दिल्ली व मुम्बई के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर जुआ खिलाते हुए 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:  दिल्ली व मुम्बई के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर जुआ खिलाने-खेलने वाले  3 आरोपितों को अपराध शाखा सैक्टर- 17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने रंगे हाथ अरेस्ट किया हैं।  पुलिस ने इन आरोपितों के कब्जे  से 1 लैपटॉप, 1 अटैची, 25 मोबाईल फोन्स,1 कैल कुलेटर,1 पेपर व 1 पैन  बरामद किए हैं। 

पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अनिल, निवासी मकान नंबर-78 धूल लौठ रोड़, धौलपुर, राजस्थान,रोहित, निवासी मकान नंबर 3/322 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हनुमान गढ़ जंक्शन, राजस्थान व राजू थापा, निवासी गाँव मार्विन, जिला गुलामी, नेपाल हैं। इन तीनों आरोपितों के खिलाफ थाना सेक्टर -65 में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। 

Related posts

गुरुग्राम : अपराध शाखा ,सेक्टर -31 ने संदीप गाडोली गैंग के एक शूटर आकाश को मोड़ क्रिस्टल चौक,फरीदाबाद से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पीटीआई टीचर व एक अन्य के खिलाफ एक लड़की ने कैंप थाने में कराया दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज।

Ajit Sinha

साइबर सैल ने करोड़ों की ठगी करने के आरोप में एक नाइजीरियन नागरिक को किया अरेस्ट, डीसीपी की सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!