Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

पीएम मोदी ने छठ पूजा पर 12,000 ट्रेनें चलाने का झूठा प्रचार कर बिहारवासियों की आस्था के साथ विश्वासघात किया- कांग्रेस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा के महापर्व पर 12,000 ट्रेनें चलाने का झूठा प्रचार कर बिहारवासियों की आस्था के साथ विश्वासघात किया है। इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए बिहार से कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के मीडिया समन्वयक अभय दुबे ने कहा कि लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ के लिए पहले प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने 12,000 ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी। लेकिन केवल 1,500 ट्रेनें ही चलीं। इन ट्रेनों से केवल 19 लाख 20 हजार यात्रियों को सुविधा मिली, जबकि 1 करोड़ 53 लाख 60 हजार यात्रियों को लाने-ले जाने का वादा किया गया था।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कम ट्रेन चलने के कारण लोगों ने यात्रा के दौरान परेशानियां झेलीं और टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर हुए। उन्होंने इसे छठ मैया और लोक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने इस झूठ की तुलना भाजपा के पुराने चुनावी वादों से की और कहा कि अब छठ मैया के साथ भी ऐसा ही छलावा किया गया है। उन्होंने छठ घाटों की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताई। अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू-भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 17-18 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं, लेकिन बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगीकरण के मामले में नीति आयोग की रिपोर्ट में सबसे निचले पायदान पर है। वहीं अभय दुबे ने कहा कि यह पर्व बिहारवासियों के लिए बेहद खास होता है। नरेंद्र मोदी ने 12,000 ट्रेनें चलाने का झूठ वोट लेने के लिए बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी सरकार ने बिहार के लोगों को पहले पलायन के लिए मजबूर किया और अब पर्व के दौरान उन्हें यातना दी। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर खड़े दर्जनों चॉपर (हेलीकॉप्टर) का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि खुद नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के मुख्यमंत्री और बड़े नेता इन्हीं में घूम रहे हैं, जबकि बिहार के लोग पीड़ा भोग रहे हैं।
अभय दुबे ने बिहार की बदहाल स्थिति का भी उल्लेख करते हुए ई-श्रम पोर्टल का डेटा पेश किया, जिसके अनुसार बिहार के तीन करोड़ 18 लाख मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और शपथ पत्र दिया है कि उनके पूरे परिवार की औसत आमदनी दस हजार  रुपये से कम है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लगभग 9 करोड़ लोग 67 रुपये प्रतिदिन पर जीवन जीने को मजबूर हैं और हर परिवार से एक व्यक्ति पलायन के लिए बाध्य है।कांग्रेस नेता ने बिहार के साथ केंद्र द्वारा किए गए पुराने वादों को याद दिलाया और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार को सवा लाख करोड़ रुपये के पैकेज में से सवा रुपया भी नहीं मिला। उन्होंने मोतिहारी चीनी मिल और दरभंगा एम्स के अधूरे वादों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से 27 पुल बह गए हैं और 70 हज़ार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उन्होंने भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में भी घोटालों का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि बिहार की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। जनता वोट की चोट से इन्हें सबक सिखाएगी और सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

Related posts

3 करोड़ 60 लाख रुपए के पुराने 500 और 1000 रुपए के दो कारों में भरे नोटों के साथ 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस को बजट अनुमान 2022-23 में 10355.29 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो पहले से 1701 करोड़ ज्यादा हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने पेगासस पर गला फाड़-फाड़ कर प्रेस कांफ्रेंस किया था,पीएम को बदनाम किया और देशद्रोह का आरोप लगाया -बीजेपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x