Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 6 जजों को एडिशनल जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंण्डीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रवि शंकर झा ने आज पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 6 जजों को एडिशनल जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
   

   
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जिन एडिशनल जजों को शपथ दिलाई गई है उनमें न्यायमूर्ति अशोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति संत प्रकाश, न्यायमूर्ति श्रीमती मिनाक्षी आई. मेहत्ता, न्यायमूर्ति करमजीत सिंह, न्यायमूर्ति विवेक पुरी और न्यायमूर्ति श्रीमती अर्चना पुरी शामिल हैं। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्ता, राज्य सरकारों के वरिष्ठï अधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इन सभी एडिशनल जजों को उनके अपने पद ग्रहण की तिथि से दो साल की कार्य अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।  

Related posts

सीएम मनोहर लाल करेंगे हरियाणा 112 की शुरुआत, 601 ईआरवी को भी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Ajit Sinha

कांग्रेस में प्रवेश कर गई है औरंगजेब की आत्मा: योगी आदित्यनाथ

Ajit Sinha

ओपीएस, ई-टेंडरिंग, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था जैसे कई मुद्दों को लेकर विधानसभा तक कांग्रेस का मार्च

Ajit Sinha
error: Content is protected !!