Athrav – Online News Portal
नोएडा

भीषण जलती फॉर्च्यूनर कार का मंजर देख सहम गए लोग, कार सवार ने कूद कर बचाई जान, कार जल कर ख़ाक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा की एलिवेटेड रोड पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार से जा रही एक फॉर्च्यूनर कार में यूफ्लेक्स कंपनी के पास अचानक आग लग गई, कार में लगी आग को देख कार में सवार लोग कार को रोक कर कार से बाहर आ गए . जिससे उसकी जान बच गई और कार जलकर खाक हो गई।  कार में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं, लेकिन शुरुआती जांच में दमकल अधिकारियों का कहना है की आग कार में हुई शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। 

जलती हुई फॉर्च्यूनर कार में आग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की कार में लगी आग कितनी भयावह थी।  इस मंजर को देख लोग सहम गए . कार में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान एलिवेटड के यातायात को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। इससे यहां लंबा जाम लग गया। अधिकांश वाहनों को एलिवेटेड के नीचे से निकाला गया। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजकर 22 मिनट पर सेक्टर-18 की ओर से फॉर्च्यूनर कार एलिवेटेड से जा रही थी। यूफ्लेक्स कंपनी के पास कार में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।  

लेकिन आग इतनी तेज थी कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक  हो गई। उन्होंने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। आग लगते ही दोनों कार से उतर गए। आग से कोई जनहानी नहीं हुई है। डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि आग बुझा दी गई है। इस दौरान एलिवेटड के यातायात को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। इससे यहां लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक डायवर्ट कर अधिकांश वाहनों को एलिवेटेड के नीचे से निकाला गया। करीब आधे घंटे बाद जब कार की आग बुझा दी गई। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को साइड किया गया। और यातायात को सामान्य किया गया।

Related posts

पुलिस और चोरी, लूटपाट करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठ भेड़ में, दो को लगी गोली, तीसरा कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार

Ajit Sinha

नॉएडा: अंग्रेजों के नक्शे कदम पर भाजपा, अगस्त क्रांति पर सपा नेताओं ने हाथों में जंजीर बांधकर किया व्यवस्था का विरोध

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x