Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल : युवा पीढ़ी को भी पौधरोपण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिक्षित करनी चाहिए, विपुल गोयल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

पलवल: उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने गुरूवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में पौधारोपण कर हरित हरियाणा पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया।  कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को पौधे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने बच्चों  के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की।

हिन्दुस्तान स्काउट व गाइड की हरियाणा इकाई के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधे लगाने अति आवश्यक है। युवा पीढी को भी पौधारोपण अभियान में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।  प्रदेश वासियों को हरित हरियाणा अभियान को आगे बढाते हुए एक पौधा हरियाणवी के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए। पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिस प्रकार देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सैनानियों का अहम योगदान है।  उसी प्रकार स्वतंत्र भारत में पर्यावरण को स्वच्छ रखना सभी नागरिकों की अहम जिम्मेदारी बनती है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाकर उसका पालन-पोषण अवश्य करना चाहिए। पौधारोपण अभियान सफल बनाने के लिए युवाओं को भी अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। हमें पौधारोपण अभियान को एक मुहिम के तौर पर लेना चाहिए। गोयल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण कार्यक्रमों पर व्यापक रूप से कार्य करना चाहिए। वायु को दूषित होने से बचाने के लिए पौधारोपण अभियान की जरूरत है। हरित हरियाणा अभियान के तहत पौधे लगाए और उन्हें पोषित भी करें।

विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढावा दिया जा रहा है। पलवल जिला में भी उद्योग लगाए जाएगें ताकि क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सकें। हरियाणा प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। पलवल में भी जल्द रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। स्वरोजगार को बढाने के लिए स्किल डवलपमेंट सेंटर खोले जा रहे है। जिनमें युवाओं के लिए विभिन्न कोर्स शुरू किए गए है। स्किल डवलपमेंट सेंटर में युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरूग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल  हरित हरियाणा अभियान के तहत 10 लाख पौधे लगाने के मिशन का आगाज कर चुके हैं। पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाणा सरकार ने एक पौधा हर हरियाणवी के नाम का संदेश देते हुए ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हरित हरियाणा अभियान के तहत पलवल जिले में पांच जगहों पर पौधों के वितरण केंद्र पर सुबह 10 बजे से 5 बजे तक पौधे वितरित किए जाएंगे। हिन्दुस्तान स्काउट व गाइड द्वारा हरियाणा प्रदेश में मानसून सत्र के दौरान दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें पलवल जिले में एक लाख पौधे लगाए जाएगें। पौधारोपण अभियान के तहत पलवल जिले जिले में पांच जगहों पर पौधा वितरण केंद्रों पर प्रत्येक रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यक्ति को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक निशुल्क पौधे वितरित किए जाएगें।

Related posts

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के दो मामलों में अधिकारियों व ठेकेदारों से कुल 40,94,443 रुपये की वूसली कर किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: बीजेपी जनता की नहीं,बड़े-बड़े बिल्डरों की सरकार,कर्मचारियों को नई दरों पर एचआरए दे सरकार;सांसद दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा के जिलों में कौन – कौन से मंत्री और आईएएस ऑफिसर गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x