Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: आईटीआई छात्र की चाकू मारकर हत्या करने वाला बाल आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: गांव बढ़ा के आईटीआई छात्र की चाकू मारकर हत्या करने वाला बाल आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई चाक़ू और बाइक पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपित बाल आरोपित को आज पेश अदालत के सम्मुख पेश करके करनाल बाल सुधार गृह भेज दिया गया हैं। 

थाना सदर पलवल प्रभारी निरीक्षक जंग शेर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गत  28 जुलाई -2021 को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि गांव बढ़ा में आईटीआई छात्र  की हत्या करने वाला मुख्य आरोपित फुलवाडी मोड नेशनल हाइवे -2 पर मौजूद है, जो कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर एएसआई इमरोज खान के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा गया जहां से पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया । पूछताछ के दौरान आरोपित  ने पुरानी कहासुनी/ झगड़ा को लेकर रंजिशन वारदात को अंजाम देना बताया हैं।

आरोपित से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल एवं चाकू बरामद किया गया। वारदात के संबंध में गत 24 जुलाई 2021 को मृतक नरेंद्र की हत्या के आरोप में मृतक के पिता मेहर चंद्र की शिकायत पर थाना सदर पलवल में बाल आरोपित और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। आगे जानकारी देते हुए जंग शेर प्रभारी थाना सदर पलवल ने बताया कि जांच के दौरान आरोपित नाबालिग पाया गया जिसके आधार पर आरोपित को आज  अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपित को बाल सुधार गृह, करनाल भेज दिया  है। फरार आरोपितों  की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं। 

Related posts

फरीदाबाद:जम्मू एंव कश्मीर से धारा 370 हटाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे, उन्हें सुनने अवश्य पहुंचे -राजेश नागर

Ajit Sinha

बदलते युग की ये कैसी कहानी: डॉ. अर्चना शर्मा का निधन बेहद अफसोस जनक- डा. सारिका वर्मा

Ajit Sinha

बदमाश भागते हुए अवस्था में पुलिस कर्मी पर गोली चलाता रहा, बहादुर पुलिस कर्मी उसका पीछा करता रहा, देखें फुटेज  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x