Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल : पलवल के रैड रौक सिनेमा हॉल में में रविवार शाम हथियार बंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, शीशे टूटे,देखिए तस्बीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल का रैड रौक सिनेमा में रविवार शाम उस समय गोलियों की आवाज से गूंझ उठा जब कंगना रनावत की मनी करण मूवी देखने से आधा दर्जन युवकों को रोक लिया गया तो थोड़ी देर में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश लड़कों ने लाठी डंडों से सिनेमा पर हमला कर दिया और कई  राउंड गोलियां भी चलाई, गोली चलाने की ये वारदात सिनेमा के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गए



खबर हैं कि रविवार शाम पलवल के रैड रौक सिनेमा के कर्ममारी और दर्शक के जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। क्योंकी सिनेमा पर मूवी नहीं देखने देने से नाराज कुछ हमलावरों ने लाठी डंडों और गोलियों से हमला कर दिया यह वारदात शाम करीब छह बजे कि है जब रैड रौक सिनेमा में कंगना रनावत की मनीकरण मूवी को देखने आए आधा दर्जन युवकों को सिनेमा में शराब पीने का आरोप लगाते हुए नहीं घुसरने दिया तो गुस्साए लड़कों  ने मुह पर नकाब बांधकर हाथों में डेंडे औरपिस्टल से  गोलियां चला कर हमला कर दिया। एक गोली तो सीधी टिकटघर पर चलाई गई जिसमें टिकट काटने वाला कर्मी बाल-बाल बचा, वहीं दूसरी गोली सिनेमा के अंदर जा लगी जहां पर दर्शक खाने पीने के सामान खरीद रहे थे । वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।  इस हमले में सिनेमा के टिकटघर का शीशा  टूट गया और किसी को कोई चोट नहीं लगी। लेकिन दनादन गोलियां चलने से सिनेमा के अंदर भय का माहौल बन गया जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

Related posts

बीजेपी ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव -2024 के लिए 67 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है -पढ़े।

Ajit Sinha

पलवल: नागरिक अस्पताल को टोकई इंपिरियल रबर प्राइवेट लिमिटेड ने दो एंबुलेंस व एक अल्ट्रा साउंड मशीन भेंट की, डीसी ने झंडी दिखाई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के भांजे व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप भांभू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x